1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत की अगली फिल्म का ऐलान, 'तेजस' फिल्म में एयरफोर्स पायलट का निभाएंगी किरदार

कंगना रनौत की अगली फिल्म का ऐलान, 'तेजस' फिल्म में एयरफोर्स पायलट का निभाएंगी किरदार

 Published : Feb 17, 2020 09:17 am IST,  Updated : Feb 17, 2020 09:24 am IST

कंगना रनौत का 'तेजस' फिल्म से फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है।

Kangana airforce pilot next film TEJAS- India TV Hindi
'तेजस' मूवी में एयरफोर्स पायलट बनेंगी कंगना रनौत

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत बहुत जल्द एयरफोर्स पायलट के अवतार में दिखाई देने वाली है। उनकी अपकमिंग मूवी की अनाउंसमेंट हुई है, जिसका नाम 'तेजस' होगा। फिल्म के टाइटल के साथ कंगना का लुक भी सामने आ गया है।

कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने जो फोटो शेयर की है, उसमें कंगना आर्मी की यूनिफॉर्म में तेजस के पास खड़ी नज़र आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'उन सभी बहादुर यूनिफॉर्म वाली महिलाओं के लिए, जो देश के लिए अपना बहुत कुछ त्याग देती हैं। अपनी अपकमिंग मूवी तेजस में कंगना एयरफोर्स पायलट के रूप में नज़र आएंगी।'

 

हेल्थ से समझौता करके कंगना रनौत ने 'थलाइवी' के लिए बढ़ाया 10 किलो वजन

बता दें कि कंगना रनौत इन दिनों फिल्म 'थलाइवी' की शूटिंग में बिजी हैं। ये मूवी 26 जून को रिलीज होगी। ये तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता की जीवनी पर आधारित है।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन