1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'धाकड़' में जासूस का किरदार निभाएंगी कंगना

'धाकड़' में जासूस का किरदार निभाएंगी कंगना

 Published : Jul 22, 2019 11:48 pm IST,  Updated : Jul 22, 2019 11:48 pm IST

अभिनेत्री कंगना रनौत आने वाली नायिका केंद्रित एक्शन थ्रिलर, 'धाकड़' में जासूस का किरदार निभाएंगी। 

कंगना रनौत- India TV Hindi
कंगना रनौत

नई दिल्ली: अभिनेत्री कंगना रनौत आने वाली नायिका केंद्रित एक्शन थ्रिलर, 'धाकड़' में जासूस का किरदार निभाएंगी। कंगना ने आईएएनएस से कहा, "धाकड़ एक एक्शन फिल्म है और यह बहुत बड़ी फिल्म है। हमारे लिए यह एक ऐसी शैली में जाने जैसा है, जो हिंदी फिल्मों में अभी तक नहीं है। मैं फिल्म में जासूस का किरदार निभा रही हूं।"

इस फिल्म का निर्देशन रजनीश 'राजी' घई कर रहे हैं। फिल्म निर्माता हॉलीवुड के एक प्रमुख एक्शन निर्देशक को खोज रहे हैं, ताकि विस्तृत दृश्यों को कोरियोग्राफ कर सकें।

फिल्म की शूटिंग पूरे भारत, दक्षिण पूर्व एशिया, मध्य पूर्व और यूरोप में होगी। फिलहाल, शुक्रवार को कंगना की फिल्म 'जजमेंटल है क्या' रिलीज होने वाली है।

Also Read:

श्रीदेवी, काजोल से लेकर ऐश्वर्या तक, बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की कॉपी देखकर आपके मुंह से निकलेगा OMG

चंद्रयान-2 के लॉन्च होने पर शाहरुख खान ने 'यस बॉस' स्टाइल में दी बधाई, इन सितारों ने भी किए ट्वीट

दीपिका पादुकोण के साथ सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगी नुसरत भरूचा, अगले साल रिलीज होगी फिल्म?

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन