1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. न्यू ईयर वेकेशन में कंगना रनौत फैमिली संग पहुंची मनाली, देखें तस्वीरें

न्यू ईयर वेकेशन में कंगना रनौत फैमिली संग पहुंची मनाली, देखें तस्वीरें

 Published : Dec 29, 2019 01:34 pm IST,  Updated : Dec 29, 2019 02:54 pm IST

कंगना रनौत अपना नया साल खास बनाने के लिए अपने होमटाउन मनाली पहुंच गई है। देखें तस्वीरें।

Kangana ranaut- India TV Hindi
Kangana ranaut

नया साल आते ही बॉलीवुड एक्टर्स अपना बेस्ट टाइम सपेंड करने के लिए अपनी पसंदीदा जगहों की ओर रुख कर रहे हैं। जहां वरुण धवन, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, अनुष्का शर्मा विराट कोहली आदि स्विट्जरलैंड की वादियों में अपना समय बीता रहे है। वहीं दूसरी ओर कंगना रनौत विदेश न जाकर अपने होमटाउन  मनाली जा पहुंची। जहां वह अपनी फैमिली के साथ खूब मस्ती करती हुई नजर आईं।

कंगना की लेटेस्ट तस्वीरों की बात करें तो वह मनाली में बर्फबारी की लुफ्त उठा रही हैं। वह फैमिली के साथ बर्फ का आनंद लेती हुई नजर आ रही हैं।

वहीं दूसरे वीडियो में वह बर्फ फेंकती हुई नजर आ रही हैं। 

स्विट्जरलैंड में करीना कपूर और करिश्मा से अचानक मिल गए वरुण धवन, देखें ये लेटेस्ट फोटो

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रानौत की अपकमिंग फिल्म 'पंगा' का ट्रेलर हाल में ही रिलीज हुआ है। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है।  इस पिल्म में कंगना के अलावा रिचा चड्ढा, जस्सी गिल और नीना गुप्ता है। अश्विनी अय्यर तिवारी द्वारा निर्देशित  फिल्म पंगा 24 जनवरी 2020 को रिलीज होने वाली है।

आपको बता दें कि कंगना रनौत की ये फिल्म कबड्डी के खेल की पृष्ठभूमि पर आधारित है। जिसमें कंगना एक मैरिड महिला का किरदार निभा रही है। जिसमें वह अपनी परिस्थितियों से लड़कर खुद  और देश के लिए जीना सीखती है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन