1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 28 के होने का मतलब यह नहीं कि शादी कर लो : कंगना

28 के होने का मतलब यह नहीं कि शादी कर लो : कंगना

 Written By: IANS
 Published : May 26, 2015 03:56 pm IST,  Updated : May 26, 2015 03:56 pm IST

मुंबई: फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत का कहना है कि शादी की कोई निर्धारित उम्र नहीं होती। हालिया प्रदर्शित फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स' में शानदार अभिनय के लिए तारीफें बटोर रहीं कंगना का इरादा फिलहाल

कंगना नही करेंगी अभी...- India TV Hindi
कंगना नही करेंगी अभी शादी

मुंबई: फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत का कहना है कि शादी की कोई निर्धारित उम्र नहीं होती। हालिया प्रदर्शित फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स' में शानदार अभिनय के लिए तारीफें बटोर रहीं कंगना का इरादा फिलहाल बॉलीवुड 'क्वीन' का अपना ओहदा छोड़ने का नहीं है। कंगना ने कहा, "शादी मुश्किल काम है। मैंने यहां 10 सालों तक संघर्ष किया है और इस वक्त मेरे पास समीकरण बनाने का समय नहीं है। आज मैं जिस मुकाम पर हूं वहां मुझे अपनी जगह सुरक्षित करनी है और अपने लिए अच्छा भविष्य बनाना है। मैं अपना ओहदा अपनी कामयाबी सब कुछ यूं ही नहीं छोड़ना चाहती।"

उन्होंने आगे कहा, "जब प्यार होना होता है, हो जाता है। आप 28 साल के हो गए तो इसका मतलब यह नहीं कि शादी कर लें और बच्चे पैदा करें।"

फिल्म 'क्वीन' की अपार सफलता के बाद 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स' की कामयाबी कंगना के लिए सोने पर सुहागा साबित हुई है और उन्हें लगता है कि सिनेमा जगत में उनकी नई पारी शुरू हुई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन