1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कन्नड़ एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी ड्रग्स मामले में 5 दिन की हिरासत में, 4 सितंबर को हुई थीं गिरफ्तार

कन्नड़ एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी ड्रग्स मामले में 5 दिन की हिरासत में, 4 सितंबर को हुई थीं गिरफ्तार

 Published : Sep 07, 2020 05:10 pm IST,  Updated : Sep 07, 2020 05:10 pm IST

कन्नड़ की मशहूर अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी को गिरफ्तार करने के बाद अब 5 दिन की कस्टडी में भेज दिया गया है। 

कन्नड़ एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी- India TV Hindi
कन्नड़ एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी Image Source : RAGINI DWIVEDI TWITTER

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े ड्रग मामले में केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने कन्नड़ की मशहूर अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी को गिरफ्तार करने के बाद अब 5 दिन की कस्टडी में भेज दिया गया है।  नियाज नाम के शख्स को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस बात की जानकारी केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने दी है। इससे पहले 4 सितंबर को रागिनी को ड्रग्स मामले में छापा मारकर गिरफ्तार किया गया था।

कन्नड़ एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी
Image Source : PTIकन्नड़ एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी

ड्रग्स मामले में गिरफ्तार एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी क्या बीजेपी की सदस्य थी? जानें पार्टी का जवाब

कन्नड फिल्म उद्योग में मादक पदार्थ की समस्या को लेकर जांच कर रही बेंगलुरु की केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने शुक्रवार को अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी के साथ ही दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है।  बेंगलुरु के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) संदीप पाटिल ने एक बयान में कहा, '' रागिनी द्विवेदी को गिरफ्तार किया गया है।'' उन्होंने कहा कि रागिनी के अलावा राहुल और विरेन खन्ना नाम के दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। 

EXCLUSIVE: सारा अली खान संग सुशांत की थाईलैंड ट्रिप का ये वीडियो रिया चक्रवर्ती के दावे को साबित करता है गलत

पुलिस ने इस मामले के संबंध में एक अन्य व्यक्ति रविशंकर को भी गिरफ्तार किया था। अब तक इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि इससे पहले शुक्रवार सुबह यहां सीसीबी ने रागिनी के घर की तलाशी ली थी। सूत्रों ने कहा कि दोपहर में अभिनेत्री को सीसीबी कार्यालय लाया गया और मादक पदार्थ के मामले में उससे पूछताछ की गई। 

उन्होंने कहा कि बाद में शाम को रागिनी को गिरफ्तार कर लिया गया। मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा शहर के तीन लोगों की गिरफ्तारी के बाद सीसीबी ने बेंगलुरु में मादक पदार्थ की बिक्री के मामले में जांच तेज कर दी है। एनसीबी द्वारा गिरफ्तार ये तीनों लोग कन्नड़ फिल्म उद्योग से जुड़े गायकों एवं अभिनेताओं को कथित तौर पर मादक पदार्थ की आपूर्ति कर रहे थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन