1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. EXCLUSIVE: सारा अली खान संग सुशांत की थाईलैंड ट्रिप का ये वीडियो रिया चक्रवर्ती के दावे को साबित करता है गलत

EXCLUSIVE: सारा अली खान संग सुशांत की थाईलैंड ट्रिप का ये वीडियो रिया चक्रवर्ती के दावे को साबित करता है गलत

 Published : Aug 29, 2020 01:18 pm IST,  Updated : Aug 29, 2020 02:23 pm IST

ये वीडियो सुशांत के थाईलैंड ट्रिप का है। इसमें सुशांत के साथ सारा अली खान, कुशल झावेरी, अब्बास, साबिर और मुस्ताक भी थे।

 sushant singh rajput sara ali khan thailand trip- India TV Hindi
सुशांत की थाईलैंड ट्रिप का वीडियो सामने आया है   Image Source : INSTAGRAM

सुशांत के करीबी दोस्त ने एक वीडियो शेयर किया है और बताया कि सुशांत को उड़ना बहुत पसंद था। वो खुद फ्लाइट उड़ाना चाहते थे। उन्होंने रिया चक्रवर्ती के उस दावे को खारिज करते हुए कहा कि फ्लाइट से पहले सुशांत कोई दवा नहीं लेते थे। ये वीडियो सुशांत के थाईलैंड ट्रिप का है। इसमें सुशांत के साथ सारा अली खान, कुशल झावेरी, अब्बास, साबिर और मुस्ताक भी थे। 

सुशांत के पूर्व बॉडीगार्ड साबिह अहमद ने इंडिया टीवी से बातचीत करते हुए कहा कि सुशांत फ्लाइट पर जाने से पहले कभी भी दवा नहीं लेते थे। सुशांत को उड़ना बहुत पसंद था। वो खुद फ्लाइट उड़ाना चाहते थे।

दिसंबर 2018 में सुशांत ने ये ट्रिप सारा अली खान के साथ प्लान की थी। सभी न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए थाईलैंड गए थे। वहां एक विला बुक किया गया था, जिसमें सभी ठहरे थे। बता दें कि सारा अली खान और सुशांत ने 'केदारनाथ' फिल्म में साथ काम किया था। सारा ने इसी फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा है। 

Exclusive: CBI करा सकती है रिया चक्रवर्ती समेत कुछ लोगों का पॉलीग्राफी टेस्ट

रिया ने दावा किया था कि सुशांत फ्लाइट लेने से पहले एक दवा खाते थे, क्योंकि उन्हें फ्लाउट में डर लगता था। हालांकि, उनके दावे को अंकिता लोखंडे ने भी खारिज किया था। उन्होंने भी सुशांत का एक पुराना वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो फ्लाइट उड़ाते दिखाई दे रहे हैं। 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन