1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. देखिए कपिल और ऐली का सेक्सी डांस

देखिए कपिल और ऐली का सेक्सी डांस

 Published : Sep 05, 2015 07:44 pm IST,  Updated : Sep 07, 2015 04:14 pm IST

नई दिल्ली: स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा छोटे पर्दे से सीधे बड़े पर्दे पर एंट्री मार दी है। उनकी डेब्यू फिल्म 'किस-किसको प्यार करू' में कपिल बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं। फिल्म का दूसरा

देखिए कपिल और ऐली का...- India TV Hindi
देखिए कपिल और ऐली का सेक्सी डांस

नई दिल्ली: स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा छोटे पर्दे से सीधे बड़े पर्दे पर एंट्री मार दी है। उनकी डेब्यू फिल्म 'किस-किसको प्यार करू' में कपिल बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं। फिल्म का दूसरा गाना रिलीज हो चुका है जिसमें कपिल और ऐली अवराम बेहद सेक्सी अंदाज मे डांस करते नजर आ रहे हैं।

कपिल और एली का यह नया गाना 'बोले बम बम बम' एनर्जी से पूरी तरह से भरपूर है।

फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है जो लोगो को पसंद भी आया। फिल्म में कपिल को एक या दो नहीं बल्कि चार बार शादी करते हुए दिखाया गया है। लेकिन उनकी पत्नियों को इसकी कोई खबर नहीं है। फिल्म का ये कॉन्सेप्ट सुनकर आपको गोविंदा की फिल्म 'साजन चले ससुराल' और 'सैंडविच' की याद आ गई होगी, वहीं अनिल कपूर की फिल्म 'घरवाली बाहरवाली' में भी ऐसी कहानी गढ़ी जा चुकी है।

कपिल यहां पर उनसे दो कदम आगे निकल गए है। साथ ही फिल्म में उनका हंसाने का सिगनेचर स्टाइल साफ नजर आ रहा है लेकिन एक पल के लिए आप उनकी स्टैंडअप कॉमेडी की आभा से बाहर नहीं निकल पाते।

अगली स्लाइड में देखिए कपिल और ऐसी का नया गाना:-

निर्देशक अब्बास-मस्तान ने कुछ एडल्ट जोक्स और सह कलाकारों जैसे वरुण शर्मा, अरबाज खान को फिल्म में डाला है जो अंत में फिल्म के लिए कारगर साबित होता दिख रहा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन