1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कपिल शर्मा के शो में वापसी कर रहे हैं राजेश अरोड़ा, देखें वीडियो

कपिल शर्मा के शो में वापसी कर रहे हैं राजेश अरोड़ा, देखें वीडियो

 Published : Jan 17, 2019 07:17 am IST,  Updated : Jan 17, 2019 07:18 am IST

कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में राजेश अरोड़ा की एक बार फिर एंट्री होने वाली है। शो में एक नया प्रोमो आया है जिसमें राजेश अरोड़ा टांग खिचाई करते नजर आ रहे हैं।

the kapil sharma show - India TV Hindi
the kapil sharma show  Image Source : TWITTER

कपिल शर्मा(kapil sharma) ने अपने कॉमेडी शो के साथ टीवी की दुनिया में वापसी कर ली है। शो ने बहुत अच्छा कमबैक किया है। सभी को यह शो काफी पसंद आ रहा है। सिर्फ ये ही नहीं यह शो टीआरपी के चार्ट में भी सबसे ऊपर चल रहा है। कपिल शर्मा के शो के पिछले सीजन में आपको कई किरदार देखने को मिले थे। उनमें कपिल का भाई और राजेश अरोड़ा जैसे कई किरदार थे जो लोगों को काफी पसंद आए थे। इस बार कपिल शर्मा के शो में राजेश अरोड़ा की फिर से एंट्री होने वाली है।

फैन्स को राजेश अरोड़ा का किरदार काफी पसंद आया था। कपिल शर्मा के शो के दो नया प्रोमो शेयर किया गया है। जिसमें राजेश अरोड़ा नजर आ रहे हैं।

एक प्रोमो में राजेश अरोड़ा नवजोत सिंह सिद्दू के साथ मस्ती-मजाक करते नजर आ रहे हैं। तो वहीं दूसरे प्रोमो में किकू शारदा और भारती सिंह की टांग खिंचाई करते नजर आ रहे हैं।​

कपिल शर्मा के आने वाले एपिसोड में नवाजुद्दीन सिद्दकी और अमृता राव नजर आने वाले हैं।

 कपिल के शो के पहले एपिसोड में रणवीर सिंह, सारा अली खान और रोहित शेट्टी आए थे। उसके बाद सलमान खान अपने पिता और भाईयों के साथ कपिल शर्मा के शो में मस्ती करते नजर आए थे।

कपिल शर्मा का शो इस समय टीआरपी में काफी अच्छा चल रहा है। उनके शो ने कई टॉप शो को पीछे छोड़ दिया है। शो में कपिल के साथ भारती सिंह, चंदन प्रभाकर, किकू शारदा, कृष्णा अभिषेक और सुमोना नजर आते हैं। यह शो 29 दिसंबर को शुरु हुआ था। इस बार शो को सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

#MeToo: राजकुमार हिरानी पर लगे यौन शोषण के आरोप पर बोलें जावेद अख्तर, वो बहुत सभ्य इंसान हैं

पीएम मोदी से मिलने दिल्ली पहुंचे अनिल कपूर, सोशल मीडिया में फोटो शेयर करती हुए लिखी ये बात 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन