1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कपिल शर्मा के फैंस के लिए खुशखबरी, गर्लफ्रेंड गिन्नी ने दी गुड न्यूज!

कपिल शर्मा के फैंस के लिए खुशखबरी, गर्लफ्रेंड गिन्नी ने दी गुड न्यूज!

 Published : Sep 29, 2017 06:51 pm IST,  Updated : Sep 29, 2017 06:51 pm IST

गुरुवार को कपिल शर्मा की गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ ने अपने ट्विटर अकाउंट से कपिल के चाहने वालों के लिए एक गुड न्यूज दी है।

kapil sharma firangi release date out girlfriend g- India TV Hindi
kapil sharma firangi release date out girlfriend ginni chatrath Image Source : PTI

नई दिल्ली: अगर आप भी छोटे पर्दे पर अपने फेवरिट कॉमेडियन कपिल शर्मा को मिस करते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। कपिल शर्मा जल्द ही वापसी करने वाले हैं, वो भी बड़े पर्दे पर। जी हां, कपिल शर्मा की फिल्म ‘फिरंगी’ का पहला लुक पोस्टर रिलीज हो गया है। इस पोस्टर में फिल्म की रिलीज तारीख भी साफ-साफ लिखी है।

गुरुवार को कपिल शर्मा की गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ ने अपने ट्विटर अकाउंट से फिल्म का पहला लुक पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में बड़े-बड़े अक्षरों में फिल्म का नाम लिखा हुआ है, साथ ही लिखा है कि यह फिल्म 10 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

बैकग्राउंड में रेत नजर आ रही है। नाम में रेत के अलावा इंग्लैंड का झंडा नजर आ रहा है। फिल्म का नाम भी फिरंगी है, और पोस्टर देखकर तो यही लग रहा है कि यह फिल्म राजस्थानी लड़के और विदेशी मैम की है।

kapil sharma firangi release date out girlfriend g
Image Source : PTIkapil sharma firangi release date out girlfriend ginni chatrath

पोस्टर देखकर कपिल के फैंस जरूर खुश होंगे, छोटे पर्दे से पहले कपिल बड़े पर्दे पर वापसी जो कर रहे हैं। वैसे भी कपिल ने साफ-साफ कहा था कि वो अभी बैंगलुरू में आयुर्वेदिक इलाज करा रहे हैं। लौटने के बाद वो अपनी फिल्म फिरंगी का प्रचार करेंगे और उसके बाद नए सिरे से छोटे पर्दे पर वापसी करेंगे। 

इसे भी पढ़ें-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन