1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने इस तरह कपिल शर्मा की ‘फिरंगी’ को बना दिया बड़ा

अमिताभ बच्चन ने इस तरह कपिल शर्मा की ‘फिरंगी’ को बना दिया बड़ा

 Published : Nov 22, 2017 11:12 pm IST,  Updated : Nov 22, 2017 11:12 pm IST

कपिल शर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फिरंगी' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। कुछ वक्त पहले रिलीज किया गया फिल्म ट्रेलर दर्शकों के बीच काफी पसंद भी किया जा रहा है। इसके बाद से ही फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि...

kapil sharma- India TV Hindi
kapil sharma

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता और स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फिरंगी' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। कुछ वक्त पहले रिलीज किया गया फिल्म ट्रेलर दर्शकों के बीच काफी पसंद भी किया जा रहा है। इसके बाद से ही फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म में इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी दमदार आवाज दी है। इसके लिए हाल ही में कपिल ने बिग बी का आभार जताया है। कपिल का कहना है कि अमिताभ ने अपनी दमदार आवाज से उनकी फिल्म को बड़ा बना दिया है।

कपिल ने ट्वीट किया, "प्रिय अमिताभ बच्चन सर, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। बस अभी फिल्म देखी है और यह बयां नहीं कर सकता कि आपने अपनी दमदार व जोशीले आवाज से हमारी फिल्म को कितना बड़ा बना दिया है।" गौरतलब है कि 'फिरंगी' शुक्रवार को रिलीज होने के लिए तैयार है।

वर्ष 1920 के दशक के पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म की कहानी एक भारतीय ग्रामीण के इर्द-गिर्द घूमती है, जो ब्रिटिश शासनकाल में कई परेशानियों का सामना करता है। राजीव ढिंगरा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इशिता दत्ता भी अहम भूमिका निभाती हुई नजर आ रही हैं। यह मुख्य रूप से इस फिल्म को पंजाब और राजस्थान में फिल्माया गया है। (Bigg Boss 11: अर्शी खान की हरकतों पर भड़क पड़े माता-पिता, किए कई चौंकाने वाले खुलासे)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन