1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करण ने काजोल की ओर बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या मिट जाएंगी दरारें

करण ने काजोल की ओर बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या मिट जाएंगी दरारें

 Published : Aug 08, 2017 01:46 pm IST,  Updated : Aug 08, 2017 01:46 pm IST

करण जौहर और अभिनेत्री काजोल की दोस्ती इंडस्ट्री में एक मिसाल मानी जाती थी। लेकिन इन दोनों की 2 दशक पुरानी दोस्ती पिछले साल टूट गई, जिसके बाद दोनों के ही फैंस के लिए ये काफी चौंकाने वाली खबर थी। लेकिन अब लगता है कि करण अपनी सबसे अच्छी दोस्त को...

kajol- India TV Hindi
kajol

नई दिल्ली: बॉलीवुड के फिल्मकार करण जौहर और अभिनेत्री काजोल की दोस्ती इंडस्ट्री में एक मिसाल मानी जाती थी। लेकिन इन दोनों की 2 दशक पुरानी दोस्ती पिछले साल टूट गई, जिसके बाद दोनों के ही फैंस के लिए ये काफी चौंकाने वाली खबर थी। लेकिन अब लगता है कि करण अपनी सबसे अच्छी दोस्त को वापस चाहते हैं, इसीलिए अब शायद दूरियां मिटाने की कोशिश कर रहे हैं। दरअसल उन्होंने हाल ही में फ्रेंडशिप डे के खास मौके पर काजोल की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाते हुए उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो किया है। करण ने पिछले दिनों अपनी ऑटोबायोग्राफी 'एन अनसूटेबल ब्वॉय' में कहा था कि उनके और काजोल के बीच अब सब खत्म हो गया है। वे दोनों अब दोस्त नहीं हैं।

बता दें कि काजोल को करण की हर फिल्म में देखा जाता था, चाहे उनका किरदार कुछ पल के लिए ही क्यों न हो। लेकिन इनकी दोस्ती में उस समय दरार आ गई जब पिछले साल करण की 'ऐ दिल है मुश्किल' और काजोल का अभिनेता-निर्माता पति अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' बॉक्स ऑफिस पर टकराई। गौरतलब है कि इनकी दोस्ती वर्ष 1995 में आई फिल्म 'दिलवाले दुल्हानिया ले जाएंगे' के सेट पर हुई थी। इस फिल्म में करण ने अभिनय करने के साथ वह इसके असिटेंट डायरेक्टर भी थे।

इस फिल्म के बाद काजोल, करण की फिल्म में नजर आने लगीं। सिर्फ फिल्मों में ही नहीं इन दोनों को अक्सर साथ में पार्टी करते हुए भी देखा जाने लगा। लेकिन वक्त के साथ जहां एक तरफ इनकी दोस्ती गहरी होती गई, वहीं एक झटके में यह टूट भी गई। (जबरदस्त एक्शन और दमदार डायलॉगबाजी संग रिलीज हुआ अजय देवगन की 'बाहशाहो' का ट्रेलर)

अगली स्लाइड में भी पढ़ें:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन