1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करण जौहर ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, Madame Tussauds में जगह बनाने वाले बने पहले भारतीय डायरेक्टर

करण जौहर ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, Madame Tussauds में जगह बनाने वाले बने पहले भारतीय डायरेक्टर

 Published : Apr 19, 2018 06:48 pm IST,  Updated : Apr 19, 2018 06:48 pm IST

करण जौहर ने अपने लंबे फिल्मी करियर में कई बेहतरीन कहानियों को बखूबी पर्दे पर उतारा है। उनके चाहने वाले सिर्फ देशभर में ही नहीं बल्कि दुनिया के हर कोने में मौजूद हैं। अब खबर आई है कि करण जौहर का मोम का पुतला मैडम तुसाद संग्रहालय में लगाया जाने वाला है।

Karan Johar- India TV Hindi
Karan Johar  

मुंबई: बालीवुड के जाने माने फिल्मकार करण जौहर ने अपने लंबे फिल्मी करियर में कई बेहतरीन कहानियों को बखूबी पर्दे पर उतारा है। उनके चाहने वाले सिर्फ देशभर में ही नहीं बल्कि दुनिया के हर कोने में मौजूद हैं। अब खबर आई है कि करण जौहर का मोम का पुतला मैडम तुसाद संग्रहालय में लगाया जाने वाला है। इसी के साथ वह पहले ऐसे भारतीय फिल्मकार बन गए हैं, जिन्होंने मैडम तुसाद संग्रहालय में अपने लिए जगह बनाई है। अब इसे लेकर करण का कहना है कि उन्हें अपना मोम का पुतला लगने पर गर्व महसूस हो रहा है।

करण ने गुरुवार को ट्विटर पर एक फोटो शेयर की जिसमें वह अपने एक हाथ में ब्रीफकेस और दूसरे हाथ में एक डिब्बा पकड़े हैं जिसमें मोम पर उनके हथेली का निशान है। इसके अलावा करण के पास ही एक टेबल पर उनकी आत्मकथा 'एन अनसूटेबल बॉय' रखी नजर आ रही है।

इस फोटो के साथ अपने संदेश में करण ने कहा, "प्रतिष्ठित मैडम तुसाद संग्रहालय में शामिल होने वाले पहले भारतीय फिल्मकार बनने पर गर्व है। लंदन की पूरी टीम को धन्यवाद, जो कठिन परिश्रम कर रही है। मैं इस संग्रहालय में अपने पुतले के बारे में जल्द ही जानकारियां शेयर करूंगा।" बता दें कि करण के पुतले के लॉन्च की जानकारी अभी साझा नहीं की गई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन