1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करण जौहर के बेटे यश ने तिजोरी को बताया वॉशिंग मशीन, देखें ये फनी वीडियो

करण जौहर के बेटे यश ने तिजोरी को बताया वॉशिंग मशीन, देखें ये फनी वीडियो

 Published : May 07, 2020 04:27 pm IST,  Updated : May 07, 2020 04:27 pm IST

करण जौहर 'लॉकडाउन विद जौहर' के तहत अपने जुड़वा बच्चों रूही और यश के फनी वीडियो शेयर करते हैैं।

करण जौहर ने शेयर किया...- India TV Hindi
करण जौहर ने शेयर किया बच्चों का वीडियो Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता और निर्देशक करण जौहर लॉकडाउन में अपने जुड़वा बच्चों संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। वो सोशल मीडिया पर 'लॉकडाउन विद जौहर' नाम से रूही और यश के फनी वीडियो शेयर करते हैं, जो लोगों को खूब पसंद आते हैं। इस बार उनके बच्चों ने उनकी तिजोरी को वॉशिंग मशीन बना डाला है।

करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके बेटे यश तिजोरी को वॉशिंग मशीन बता रहे हैं। ये सुनकर करण खुद हंसने लगते हैं। उनके बेटे पूछते हैं कि आप इसका क्या करते हो, तो वो कहते हैं कि अभी तो इसका कुछ नहीं हो रहा। काश ये वॉशिंग मशीन होती तो इसका इस्तेमाल हो जाता।

करण ने इससे पहले बेटी रूही का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो उनके लग्जरी बाथटब को यूजलेस बता रही थीं।

फिल्मों की बात करें तो करण जौहर जल्द ही 'तख्त' फिल्म का निर्माण करने वाले हैं, जिसमें रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, करीना कपूर, अनिल कपूर, जाह्नवी कपूर, विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर भी नज़र आएंगे। 

गौरतलब है कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू किया गया है। ऐसे में सभी लोग घर में रहने को मजबूर हैं। बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियां सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी हुई हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन