1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Watch: करण जौहर ने शेयर किया बच्चों का फनी वीडियो, इस बार बेटे यश ने उड़ाया पिता का मजाक

Watch: करण जौहर ने शेयर किया बच्चों का फनी वीडियो, इस बार बेटे यश ने उड़ाया पिता का मजाक

 Published : May 06, 2020 04:16 pm IST,  Updated : May 06, 2020 04:24 pm IST

करण जौहर 'लॉकडाउन विद जौहर' के तहत अपने बच्चों के कई फनी वीडियो शेयर करते हैं।

करण जौहर ने शेयर किया...- India TV Hindi
करण जौहर ने शेयर किया बच्चों का फनी वीडियो Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता निर्देशक करण जौहर लॉकडाउन में अपने बच्चों रूही और यश संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। वो सोशल मीडिया पर 'लॉकडाउन विद जौहर' के तहत कई फनी वीडियो शेयर करते हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो साझा किया, जिसमें उनके जुड़वा बच्चे बाथरूम में नज़र आ रहे हैं और लग्जरी से बाथटब को बेकार बता रहे हैं।

इस वीडियो में करण की बेटी रूही बाथटब की तरफ इशारा करते हुए कहती हैं कि यूजलेस है। फिर करण भी बताते हैं कि वो इसका इस्तेमाल ना के बराबर ही करते हैं। 

इसके बाद करण बेटे यश से पूछते हैं कि वो क्या कर रहे हैं तो वो कहते हैं, 'मैं डैड को वॉश कर रहा हूं।' ये सुनकर करण भी हंसने लगते हैं। 

इस वीडियो पर आयुष्मान खुराना की वाइफ ताहिरा कश्यप, मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और टीवी सीरियल प्रोड्यूसर एकता कपूर सहित कई लोगों ने कमेंट किया है। फैंस को भी वीडियो बहुत पसंद आ रहा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन