1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन विद जौहर: करण जौहर के डिजाइनर कपड़ों को 'लेडीज कुर्ता' समझने लगे उनके बच्चे, देखें ये फनी वीडियो

लॉकडाउन विद जौहर: करण जौहर के डिजाइनर कपड़ों को 'लेडीज कुर्ता' समझने लगे उनके बच्चे, देखें ये फनी वीडियो

 Published : Apr 20, 2020 10:42 pm IST,  Updated : Apr 20, 2020 10:46 pm IST

करण जौहर सोशल मीडिया पर 'लॉकडाउन विद जौहर' नाम से सीरीज चला रहे हैं, जिसमें वो अपने बच्चों संग फनी वीडियो शेयर करते हैं।

Karan Johar- India TV Hindi
करण जौहर ने बच्चों का फनी वीडियो शेयर किया है Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता और निर्देशक करण जौहर लॉकडाउन के दौरान अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर जुड़वां बच्चों की फनी वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। करण ने अपने इस वीडियो के सीरीज का नाम 'लॉकडाउन विद जौहर' रखा है। अब उन्होंने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें बच्चे उनके कपड़ों को लेकर कमेंट कर रहे हैं।

इस वीडियो में यश और रूही ने करण जौहर का एक कुर्ता पकड़ा हुआ है और वो कह रहे हैं कि ये मॉम (करण जौहर की मां) का कुर्ता है। इस पर वो बताते हैं कि इसे मशहूर फैशन डिजाइन मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। ये उनका कुर्ता है, लेकिन उनके बच्चे मानने को तैयार ही नहीं होते हैं।

इससे पहले भी इंस्टाग्राम पर करण ने वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनके बच्चे यश और रूही हाथों में बैलून पकड़े नजर आ रहे हैं। दोनों बच्चों ने कहा, "हम वापस आ गए..हम वापस आ गए।

इससे पहले भी, जौहर ने अपने बच्चों के साथ वीडियो साझा किया था, जिसमें बच्चे कई चीजों को करते हुए नजर आए थे।

बीते सप्ताह, जौहर ने 'लॉकडाउन विद जौहर्स' के सीजन की समाप्ति की घोषणा की थी। और सोमवार को करण ने फिर से घोषणा कर कहा कि वह अपने बच्चों के वीडियो के साथ एकबार फिर वापसी कर रहे हैं। यश और रूही का जन्म 2017 में सेरोगेसी से हुआ था।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन