1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करण जौहर ने बनाया प्राइवेट इंस्टाग्राम अकाउंट? इन सितारों ने किया फॉलो

करण जौहर ने बनाया प्राइवेट इंस्टाग्राम अकाउंट? इन सितारों ने किया फॉलो

 Published : Jul 15, 2020 11:00 pm IST,  Updated : Jul 15, 2020 11:00 pm IST

करण जौहर को बीते कुछ दिनों से बहुत ट्रोल किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन हेट मैसजस के चलते करण जौहर ने प्राइवेट इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया है।

karan johar- India TV Hindi
करण जौहर Image Source : INSTAGRAM/KARANJOHAR

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म को लेकर बहस शुरू हो गई है। जिसके बाद से करण जौहर को हेट मैसेजस का सामना करना पड़ रहा था। करण ने ट्विटर पर कई लोगों को अनफॉलो कर दिया था। अब वह सिर्फ 8 लोगों को ट्विटर पर फॉलो करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्ममेकर करण जौहर ने इतने हेट मैसजम के बाद प्राइवेट इंस्टाग्राम अकाउंट बना लिया है।

इस प्राइवेट इंस्टाग्राम अकाउंट का नाम करणअफेयर्स था लेकिन अब लगता है उन्होंने यह अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया है या नाम बदल लिया है। इस अकाउंट से सिर्फ एक पोस्ट शेयर किया गया है और इसे सुहाना खान, श्वेता बच्चन, गौरी और अनन्या पांडे फॉलो करते थे।

karan johar
Image Source : INSTAGRAMकरण जौहर

करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आखिरी पोस्ट सुशांत सिंह राजपूत के लिए डाला था। जिसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था। करण जौहर ने सुशांत के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- 'आपके साथ संपर्क में न रहने के लिए मैं दोषी हूं। मुझे लगता है कि आपको कुछ ऐसे लोगों की जरूरत थी जिनसे आप अपनी बातें शेयर कर पाते लेकिन मैं इस बात को समझ नहीं पाया। यह गलती मैं दोबारा नहीं करूंगा। हम बहुत ही शोर-शराबे और उर्जा से भरे लेकिन एकाकीपन से भरे समय में रहते हैं। हमारे में से कुछ लोग इस सन्नाटे के आसानी से शिकार बन जाते हैं। हमें न सिर्फ रिश्ते बनाने की जरूरत है बल्कि इन्हें बनाए रखने की भी जरूरत है। आपकी प्यारी मुस्कान और आपका गले लगाना हमेशा याद आएगा।'

हाल ही में खबरें वायरल हो रही थीं कि करण जौहर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए है। इस खबर को रिद्धिमा कपूर ने अफवाह बताया और कंफर्म किया कि करण बिल्कुल ठीक हैं।  रिद्धिमा कपूर साहनी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें लिखा था कि, "रणबीर कपूर, नीतू कपूर और करण जौहर भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। इस पर रिद्धिमा कपूर ने जवाब दिया, "अटेंशन की लालसा ??? कम से कम सत्यापित/स्पष्ट करें! हम फिट हैं हम अच्छे हैं! अफवाह फैलाना बंद करो!" आपको बता दें अमिताभ बच्चन और उनके नाती अगस्त्य नंदा ने रिद्धिमा कपूर द्वारा होस्ट की गई पार्टी अटेंड की थी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन