1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करण जौहर का बड़ा खुलासा, मां ने दी थी कभी ऐसा न करने की नसीहत

करण जौहर का बड़ा खुलासा, मां ने दी थी कभी ऐसा न करने की नसीहत

 Published : Jan 24, 2018 02:20 pm IST,  Updated : Jan 24, 2018 02:20 pm IST

करण जौहर अब तक के अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन कहानियां दर्शकों के सामने पेश कर चुके हैं। इसके अलावा वह अभिनय में भी हाथ आजमा चुके हैं, हालांकि इसमें उन्हें कोई खास सफलता हासिल नहीं हुई। लेकिन क्या आप जानते हैं...

Karan Johar- India TV Hindi
Karan Johar

मुंबई: बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार करण जौहर अब तक के अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन कहानियां दर्शकों के सामने पेश कर चुके हैं। इसके अलावा वह अभिनय में भी हाथ आजमा चुके हैं, हालांकि इसमें उन्हें कोई खास सफलता हासिल नहीं हुई। लेकिन क्या आप जानते हैं, सिर्फ इतना ही नहीं करण अपना सिंगिंग टेलैंट भी दिखा चुके हैं। दरअसल उन्होंने स्कूल के दिनों में पहली बार अपना गायन कौशल दिखाया और तभी उनकी मां ने उन्हें दोबारा कभी न गाने की नसीहत दे दी थी।

एक बयान के मुताबिक, करण ने 'इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स' के एक एपिसोड के दौरान 'जाने तू या जाने ना' गाया, तभी उन्होंने उस बीते वक्त को याद किया। करण ने बताया, "मैंने स्कूल के दिनों में एक बार अपनी गायन प्रतिभा दिखाई थी। मेरी मां चाहती थीं कि मैं गायन नहीं लिखावट या किसी अन्य प्रतियोगिता में भाग लूं, लेकिन मैंने गायन प्रतियोगिता में जाने का निर्णय लिया और जब मैं रात को घर गया तो मां को रोते देखा।"

उन्होंने कहा, "तब उन्होंने मुझसे कहा, 'बेटा, तुम जो चाहे करो लेकिन दोबारा कभी गाना मत गाना' और मेरे सिंगिग करियर का वही अंत था।" गौरतलब है कि करण जौहर इन दिनों 'इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स' में जज के तौर पर देखें जा रहे हैं। इस शो का प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर होता है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन