1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करण जौहर ने 'मैं शायर तो नहीं' गाने में ऋषि कपूर की जगह लगाया अपना चेहरा, देखिए वीडियो

करण जौहर ने 'मैं शायर तो नहीं' गाने में ऋषि कपूर की जगह लगाया अपना चेहरा, देखिए वीडियो

 Published : Apr 28, 2020 11:49 am IST,  Updated : Apr 28, 2020 11:49 am IST

करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने गाने मैं शायर तो नहीं में ऋषि कपूर की जगह अपना चेहरा लगा दिया है।

rishi kapoor and karan johar- India TV Hindi
ऋषि कपूर और करण जौहर Image Source : INSTAGRAM

फिल्ममेकर करण जौहर लॉकडाउन में लोगों को सोशल मीडिया के जरिए एंटरटेन कर रहे हैं। वह अपने बच्चों यश और रुही के साथ मस्ती करते हुए वीडियो शेयर करते रहते हैं। इस बार उन्होंने अपने बच्चों की जग हएक मजेदार वीडियो शेयर की है जिसमें एक ऐप के जरिए उन्होंने ऋषि कपूर की जगह अपना चेहरा लगा दिया है। यह राज कपूर की फिल्म बॉबी के फेमस गाने मैं शायद तो नहीं के साथ उन्होंने किया है।

करण जौहर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- फेस मैपिंग का जादू। राज कपूर मेरे हमेशा से फेवरेट फिल्ममेकर थे। और ऋषि कपूर मेरे फेवरेट एक्टर हैं। यह मुझे संदीप से गिफ्ट दिया है। मैं उन्हें इस गिफ्ट के लिए शुक्रिया कहना चाहता हूं। मैं आप सभी को बताना चाहता हूं और हंसे।

वीडियो में करण जौहर का चेहरा बहुत अच्छे तरीके से मैच कर रहा है। वह गाने में डिंपल कपाड़िया के चारो तरफ गाते और डांस करते नजर आ रहे हैं। यह गाना 1973 की फिल्म बॉबी का गाना है।

करण जौहर के इस वीडियो पर कई सेलिब्रिटीज ने कमेंट किया है। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा ने भी इस वीडियो पर रिएक्ट किया है। उन्होंने ताली बजाते हुए और हंसते हुए इमोजी शेयर की है।

karan johar instagram post screenshot
Image Source : INSTAGRAMस्क्रीनशॉर्ट ऑफ करण जौहर पोस्ट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन