करण जौहर की बतौर डायरेक्टर लास्ट रिलीज़ फिल्म ऐ दिल है मुश्किल थी, जिसमें अयान (रणबीर कपूर) अलिजेह (अनुष्का शर्मा) को बहुत प्यार करता है, लेकिन अलिजेह उससे प्यार नहीं करती। अंत में वह कैंसर से मर जाती है।
Related Stories
एक इंटरव्यू में करण ने कहा कि फिल्म में अनुष्का को मौत आकर सजा मिली क्योंकि उसने रणबीर के केरेक्टर से प्यार नहीं किया। '' हां, लास्ट ट्रैक को बहुत अलग-अलग रिस्पॉन्स मिले, लेकिन मैंने ऐसा सोचा कि वह उसे प्यार नहीं कर सकी तो उसे मरना होगा। मैंने यह केरेक्टर लिखा था। उसने अलिजेह को पागलों की तरह प्यार किया, लेकिन वह उसे प्यार नहीं कर सकी। क्यों नहीं कर सकी? इसलिए उसे कैंसर हो गया और वह मर गई। ''
'' उसे सज़ा मिली, मैंने यह लिखा था। देखिए, फिल्ममेकर भगवान होता है, वह लिकता है, क्रिएट करता है और नष्ट करता है।''
करण के इस कमेंट पर ट्विटर पर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। पढ़िए लोगों के कुछ ट्वीट्स...
करण के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो उन्होंने अपनी अगली फिल्म तख्त के लिए करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर को साइन किया है।