1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हार्दिक पंड्या-केएल राहुल विवाद पर करण जौहर ने मांगी माफी, बोले- कई रातों तक सो नहीं पाया

हार्दिक पंड्या-केएल राहुल विवाद पर करण जौहर ने मांगी माफी, बोले- कई रातों तक सो नहीं पाया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 23, 2019 04:15 pm IST,  Updated : Jan 23, 2019 04:15 pm IST

दोनों क्रिकेटर्स की सोशल मीडिया पर फजीहत होता देख अब खुद करण जौहर ने अपनी बात रखी है। करण ने इस विवाद के लिए खुद को भी जिम्मेदार ठहराया है।

हार्दिक पंड्या-केएल राहुल विवाद पर करण जौहर ने मांगी माफी, बोले- कई रातों तक सो नहीं पाया- India TV Hindi
हार्दिक पंड्या-केएल राहुल विवाद पर करण जौहर ने मांगी माफी, बोले- कई रातों तक सो नहीं पाया Image Source : INSTAGRAM

टीवी शो कॉफी विद करण में महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के कारण भारतीय खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और केएल राहुल सस्पेंड चल रहे हैं। इस टीवी शो को बॉलीवुड निम्राता निर्देशक करण जौहर होस्ट करते हैं। दोनों क्रिकेटर्स की सोशल मीडिया पर फजीहत होता देख अब खुद करण जौहर ने अपनी बात रखी है। करण ने इस विवाद के लिए खुद को भी जिम्मेदार ठहराया है। 

ET Now को दिए इंटरव्यू में करण जौहर ने कहा- 'मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि मैं काफी जिम्मेदार फील कर रहा हूं क्योंकि यह मेरा शो था,मेरा प्लेटफ़ॉर्म था। मैंने उन्हें बतौर मेहमान अपने शो पर बुलाया था तो शो पर उनके कमेंट्स की जिम्मेदारी मेरी बनती है। मैं इस विवाद के बाद कई रातों तक सोया नहीं और यही सोचता रहा कि आखिर कैसे इस डैमेज को कंट्रोल करूं। मुझे कौन सुनेगा।" उन्होंने आगे कहा, "यह सब ऐसे जोन में चला गया जो कि आउट ऑफ कंट्रोल हो गया। यह मेरे शो पर हुआ इसलिए मैं माफी मांगता हूं।"

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत ने भी हार्दिक पांड्या और केएल राहुल मामले में करण जौहर को भी जिम्मेदार ठहराया है। श्रीसंत ने कहा था कि क्रिकेटर हार्दिक और राहुल के सेक्सिस्ट कॉमेंट मामले में शो के होस्ट करण जौहर भी बराबर के जिम्मेदार हैं। गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या और केएल राहुल ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण में महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसके बाद हर किसी ने आलोचना की। दोनों को अनुशासनहीनता के आरोप में बीसीसीआई ने बैन किया हुआ है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल