1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 6 महीने के हुए करण जौहर के बच्चे, शेयर की पहली तस्वीर

6 महीने के हुए करण जौहर के बच्चे, शेयर की पहली तस्वीर

 Published : Aug 09, 2017 06:57 am IST,  Updated : Aug 09, 2017 06:57 am IST

स्टारकिड्स को लेकर उनके फैंस के बीच काफी क्रेज देखने को मिलता है। खासतौर पर जब बात किसी नन्हें स्टारकिड की हो। हाल ही में जुड़वा बच्चों रूही और यश के पिता बने करण जौहर भी पिछले कुछ वक्त से बच्चों को लेकर चर्चा में बेन हुए हैं।

karan- India TV Hindi
karan

मुंबई: इंडस्ट्री में स्टारकिड्स को लेकर उनके फैंस के बीच काफी क्रेज देखने को मिलता है। खासतौर पर जब बात किसी नन्हें स्टारकिड की हो। हाल ही में जुड़वा बच्चों रूही और यश के पिता बने करण जौहर भी पिछले कुछ वक्त से बच्चों को लेकर चर्चा में बेन हुए हैं। पिछले दिनों उन्होंने अपने इन बच्चों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी, जिसमें उनके बच्चों के हाथ दिखाई दे रहे थे। लेकिन अब उन्होंने अपने बच्चों की एक तस्वीर और पोस्ट की है, जिसमें दोनों के चेहरे भी साफ दिखाई दे रहे हैं।

करण ने सोमवार को एक दिल पिघला देने वाली तस्वीर शेयर की है। इसमें उनकी मां हीरू उनके जुड़वा बच्चों रूही और यश के साथ दिखाई दे रही हैं। बता दें कि करण के दोनों बच्चे 6 माह के हो गए हैं। करण ने इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर शेयर की है। इसमें दादी मां ने दोनों बच्चों को जोर से पकड़ा हुआ है। (बर्थ डे को लेकर अमिताभ बच्चन के इस बड़े ऐलान से कई फैंस हों सकते हैं निराश)

करण ने इसके साथ कैप्शन में लिखा है, "मेरे जीवन के प्यार! मेरी मां और मेरे बच्चे रूही व यश। हैप्पी रक्षाबंधन।" जुड़वा बच्चे सात फरवरी को किराए की कोख के जरिए पैदा हुए थे, करण ने बार-बार कहा है कि पितृत्व उनके लिए एक जीवन बदल देने वाला अनुभव रहा है। करण की बेटी का नाम रूही है, जो उनकी मां हीरू का अन्वय है, और बेटे का नाम यश है, जो करण के दिवंगत पिता का नाम है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन