1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बर्थ डे को लेकर अमिताभ बच्चन के इस बड़े ऐलान से कई फैंस हों सकते हैं निराश

बर्थ डे को लेकर अमिताभ बच्चन के इस बड़े ऐलान से कई फैंस हों सकते हैं निराश

 Published : Aug 08, 2017 02:59 pm IST,  Updated : Aug 08, 2017 02:59 pm IST

अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को 75 साल के होने वाले हैं। उम्र के इस पड़ाव में आकर भी वह आज के कई बेहतरीन सितारों को कड़ी टक्कर देकर रहे हैं। दुनियाभर में अपने फैंस के लिए एक मिसाल बन चुके बिग बी का जन्मदिन उनके चाहने वालों के लिए किसी के लिए उत्सव...

big b- India TV Hindi
big b

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को 75 साल के होने वाले हैं। उम्र के इस पड़ाव में आकर भी वह आज के कई बेहतरीन सितारों को कड़ी टक्कर देकर रहे हैं। दुनियाभर में अपने फैंस के लिए एक मिसाल बन चुके बिग बी का जन्मदिन उनके चाहने वालों के लिए किसी के लिए उत्सव से कम नहीं होता। लेकिन अब महानायक का कहना है कि वह इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाना चाहते। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने अपने इस खास दिन के लिए किसी भी तरह का कोई भी आयोजन करने से सख्त मना भी कर दिया है। उन्होंने ब्लॉग के जरिए अपने फैंस और परिवारवालों को किसी भी जश्न मनाने से साफ इंकार कर दिया है।

उन्होंने अपने ब्लॉग पर लिखे एक संदेश में अमिताभ ने कहा है, "मेरे 75वें जन्मदिन के लिए कई योजनाएं तैयार हो रही हैं। मैं नहीं चाहता कि इस दिन किसी प्रकार का कोई जश्न या समारोह आयोजित हो। यह जान लें कि यदि दूसरे लोग इस तरह का कोई आयोजन कर रहे हों तो उसे रद्द कर दें, क्योंकि मैं इस तरह के किसी कार्यक्रम की अनुमति किसी भी हाल में नहीं दूंगा, मुझे अच्छा नहीं लगेगा.. चाहे वे परिवार के लोग हो, या व्यापक परिवार के लोग या कोई अन्य..इसपर कोई सहमति नहीं मिलने वाली है।"

अमिताभ ने कहा कि वह उस दिन किसी अनजान जगह पर जाना चाहते हैं, जिसके बारे में आजतक किसी को भी पता न हो। बॉलीवुड के एंग्री यंग मैन और शहंशाह कहे जाने वाले अमिताभ को हम उनकी आगामी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' और '102 नॉट आउट' में देखेंगे। इसके अलावा, उन्हें एक बार फिर टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में देखा जाएगा। (करण ने काजोल की ओर बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या मिट जाएंगी दरारें)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन