1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Watch: बॉडी शेमिंग का शिकार हुए करण जौहर, बच्चों ने बढ़े हुए पेट का उड़ाया मजाक

Watch: बॉडी शेमिंग का शिकार हुए करण जौहर, बच्चों ने बढ़े हुए पेट का उड़ाया मजाक

 Published : Apr 07, 2020 06:28 pm IST,  Updated : Apr 07, 2020 06:28 pm IST

करण जौहर अपने परिवार के साथ सेल्फ आइसोलेशन में हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते रहते हैं।

karan johar kids- India TV Hindi
करण जौहर ने यश और रूही का वीडियो शेयर किया Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता-निर्देशक करण जौहर लॉकडाउन के चलते सेल्फ आइसोलेशन में हैं और अपने बच्चों यश और रूही संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इन दिनों वो सोशल मीडिया पर बच्चों के साथ हो रही मजेदार बातचीत के खूब वीडियो शेयर कर रहे हैं। करण ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके बच्चे उन्हें बॉडी शेम कर रहे हैं।

दरअसल, इस वीडियो में यश और रुही पापा करण के साथ खाना खा रहे हैं। करण के पूछने पर यश कहते हैं कि करण का पेट निकला हुआ है। ये सुनकर करण हैरान रह जाते हैं और बोलते हैं कि उनके बच्चे बॉडी शेमिंग कर रहे हैं। 'चूंकि बच्चों को लग रहा है कि मैं मोटा लग रहा हूं, इसलिए मुझे जिम जाना जाना चाहिए।' 

 इस मजेदार वीडियो पर करीना कपूर खान सहित कई बॉलीवुड सेल्ब्स का भी रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने लिखा, 'आज तुम्हें जिम जाना ही होगा करण।'

बता दें कि देश में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया गया है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन