1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करण-बिपाशा की नजदीकियां देख दंग रह जाएंगे आप

करण-बिपाशा की नजदीकियां देख दंग रह जाएंगे आप

 Published : Sep 15, 2015 07:48 pm IST,  Updated : Sep 16, 2015 01:26 pm IST

नई दिल्ली- टीवी कलाकार करण सिंह ग्रोवर ने अभिनेत्री बिपाशा बासु के साथ फिल्म अलोन से अपना बॉलीवुड डैब्यू किया था। फिल्म भले ही बॉक्स आफिस पर फ्लॉप साबित हुई लेकिन रियल लाइफ में इनकी

करण-बिपाशा की...- India TV Hindi
करण-बिपाशा की नजदीकियां देख दंग रह जाएंगे आप

नई दिल्ली- टीवी कलाकार करण सिंह ग्रोवर ने अभिनेत्री बिपाशा बासु के साथ फिल्म अलोन से अपना बॉलीवुड डैब्यू किया था। फिल्म भले ही बॉक्स आफिस पर फ्लॉप साबित हुई लेकिन रियल लाइफ में इनकी लव स्टोरी हिट रही और अब भी है। दोनों वेकेशन पर गए और कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इस बात से इतना अंदाजा तो सभी को हो गया था कि जो लव स्टोरी इन दोनों के बीच पनप रही थी वो वाकई में रियल है। हालांकि इन दोनों ने हमेशी ही सिर्फ अच्छे दोस्त होने वाली बात को ही सबके सामने रखा है।

इस बार कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई हैं जिन्हें देखकर कोई गुंजाइश नहीं बचती कि ये दोनों वाकई में एक कपल हैं। तस्वीरों में करण और बिपाशा साथ में पुल-अप करते हुए दिख रहे हैं, जिसमें उनकी नजदीकिया साफ नजर आ रही है। तस्वीरें काफी स्टीमी हैं और ये, दोनों के कंडोम वाले ऐड की याद दिलाता है जिसमें वो कुछ इसी अंदाज में नजर आए थे। कंडोम की ऐड में इन दोनों के काफी इंटिमेट सीन थे और तस्वीरों से पता चल रहा है कि दोनों एक-दूसरे के कितने करीब हैं।

Bipasha

सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये तस्वीरें दरअसल एक वीडियो से ली गई है जो बॉलीवुड के लोकप्रिय फिटनेस ट्रेनर अब्बास अली ने 12 सितम्बर को वर्ल्ड पुल अप दिवस पर शेयर किया था। लेकिन वीडियो के कुछ ज्यादा ही हॉट होने की वजह से ये जल्द ही उन्होंने इसे हटा लिया। हालांकि तब तक के ये वायरल हो चुका था और साथ ही अब्बास का ट्वीट जिसमें वो लिखते है, “फिट कपल बिपाशा और करण।”

अगली स्लाइड में भी पढ़ें-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन