1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy Birthday Kareena Kapoor: धूमधाम से सेलिब्रेट हुआ करीना कपूर खान का बर्थडे, पति सैफ को Kiss करती आईं नज़र

Happy Birthday Kareena Kapoor: धूमधाम से सेलिब्रेट हुआ करीना कपूर खान का बर्थडे, पति सैफ को Kiss करती आईं नज़र

 Published : Sep 21, 2019 06:41 am IST,  Updated : Sep 21, 2019 01:30 pm IST

बॉलीवुड की 'बेबो' यानि करीना कपूर 21 सितंबर को अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं।

Kareena Kapoor Khan Birthday- India TV Hindi
Kareena Kapoor Khan Birthday

Happy Birthday Kareena Kapoor: बॉलीवुड की 'बेबो' यानि करीना कपूर 21 सितंबर को अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके बर्थडे को धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया। करीना के पति सैफ अली खान, बहन करिश्मा कपूर, करीबी दोस्तों और फैमिली मेंबर्स ने साथ मिलकर फैशन आइकन का जन्मदिन मनाया। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो और फोटोज वायरल हो रहे हैं।

करिश्मा कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें करीना केक काटती नज़र आ रही हैं। उनके चेहरे से खुशी साफ झलक रही है। करीना के पीछे सैफ भी खड़े हैं और अपनी वाइफ का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।

करिश्मा ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे मेरी प्यारी बेबो.. हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं।'

इसके अलावा करीना की कुछ फोटोज भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह पति सैफ को Kiss करती नज़र आ रही हैं।

बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने करीना की एक बेहद खूबसूरत फोटो शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा ने भी फोटो शेयर कर करीना को बर्थडे विश किया है।

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से डेब्यू करने वाली अनन्या पांडे ने करीना को अपनी फेवरेट बताया और बर्थडे विश किया।

बता दें कि करीना कपूर पति सैफ और बेटे तैमूर के साथ पटौदी पैलेस में हैं। यहीं पर ही उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया गया है। 

Also Read:

करीना कपूर ने की बेटे तैमूर अली खान की नकल, वायरल हुआ वीडियो

Birthday Special: हीरो बनने का सपना ना देखने वाले गुलशन ग्रोवर को ऐसे मिला था 'बैडमैन' का खिताब

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन