1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. छोटे बेटे के चेहरे से नज़रे नहीं हटा पा रही हैं करीना कपूर, फैंस बोले- हमें भी दिखाओ...

छोटे बेटे के चेहरे से नज़रे नहीं हटा पा रही हैं करीना कपूर, फैंस बोले- हमें भी दिखाओ...

 Published : Mar 19, 2021 09:06 am IST,  Updated : Mar 19, 2021 09:06 am IST

करीना ने हाल ही में अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है, जिसमें वो अपने दूसरे बेटे को निहारती दिखाई दे रही हैं।

kareena kapoor Can not stop staring at second son- India TV Hindi
छोटे बेटे के चेहरे से नज़रे नहीं हटा पा रही हैं करीना कपूर Image Source : INSTAGRAM: KAREENAKAPOORKHAN

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर इन दिनों मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अपने फैंस के लिए पोस्ट शेयर करती रहती हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है, जिसमें वो अपने दूसरे बेटे को निहारती दिखाई दे रही हैं। हालांकि, इस तस्वीर में उनके बेटे नज़र  नहीं आ रहे हैं। ऐसे में फैंस ने एक्ट्रेस से डिमांड की है कि वो उन्हें भी अपने बच्चे से मिलवाएं। 

करीना कपूर ने अपनी जो फोटो शेयर की है, उसमें वो दूसरी तरफ देख रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- 'तुम्हें देखने से खुद को रोक नहीं पा रही हूं।' इस पोस्ट पर मनीष मल्होत्रा, अनीता हसनंदानी, महीप कपूर, सबा पटौदी ने कमेंट किया है।

शेफ बने तैमूर ने बनाई 'फैमिली कुकीज़', करीना कपूर ने शेयर की तस्वीर

लेकिन इस फोटो पर अभिनेत्री के फैंस भी कमेंट कर रहे हैं और उनसे बच्चे को दिखाने की मांग कर रहे हैं। 

करीना कपूर के पोस्ट पर फैंस का कमेंट
Image Source : INSTAGRAM करीना कपूर के पोस्ट पर फैंस का कमेंट

इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री करीना ने इंस्टाग्राम पर अपने दूसरे बेटे की पहली तस्वीर साझा की थी। महिला दिवस पर करीना कपूर ने अपने फैंस को बधाई देते हुए एक सेल्फी पोस्ट की। फोटो में करीना अपने बेटे को पकड़ी नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते हुए करीना ने लिखा - "ऐसा कुछ नहीं है जो एक महिला नहीं कर सकती। हैप्पी वुमन्स डे"।

आमिर खान के जन्मदिन पर करीना कपूर का खास पोस्ट, शेयर किया 'लाल सिंह चड्ढा' से नया Look

एक्ट्रेस करीना कपूर ने 21 फरवरी, 2021 को मुंबई में अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया था। इससे पहले करीना और सैफ के एक और बेटा है जिसका नाम तैमूर है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना जल्द ही 'लाल सिंह चड्ढा' फिल्म में दिखाई देंगी। ऑस्कर विजेता फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' के इस हिंदी रूपांतरण में मुख्य किरदार निभाने के अलावा आमिर खान इस प्रोजेक्ट के निर्माता भी हैं। 'लाल सिंह चड्ढा' को पिछले दो वर्षो में सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक माना जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म के साथ आमिर-करीना की जोड़ी अपनी ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म '3 इडियट्स' के बाद एक बार फिर स्क्रीन स्पेस साझा करने के लिए तैयार है। 

(IANS इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन