1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना कपूर ने अपनी गर्लगैंग के साथ स्पेड किया शानदार वीकेंड, अभिनेत्री ने शेयर की तस्वीरें

करीना कपूर ने अपनी गर्लगैंग के साथ स्पेड किया शानदार वीकेंड, अभिनेत्री ने शेयर की तस्वीरें

 Published : Jul 26, 2021 12:57 pm IST,  Updated : Jul 26, 2021 12:57 pm IST

करीना ने रविवार की रात अपनी ग्लैमरस गर्ल-गैंग मलाइका, महीप कपूर और अन्य के साथ पार्टी की। अभिनेत्री ने अपने वीकेंड मस्ती की तस्वीरें साझा करने के लिए इंस्टाग्राम स्टोरीज का सहारा लिया।

Kareena Kapoor- India TV Hindi
करीना कपूर ने अपनी गर्लगैंग के साथ स्पेड किया शानदार वीकेंड Image Source : INSTAGRAM/KAREENA KAPOOR

करीना कपूर खान सोशल मीडिया  पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिनों अपने दोस्तों के लिए पार्टी भी होस्ट करती रहती हैं। वह दशकों से मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा और महीप कपूर की बहुत अच्छी दोस्त हैं और वे अक्सर अपने रियूनियन की तस्वीरें शेयर करती हैं। एक बार फिर करीना ने रविवार की रात अपनी ग्लैमरस गर्ल-गैंग मलाइका, महीप और अन्य के साथ पार्टी की। अभिनेत्री ने अपने वीकेंड मस्ती की तस्वीरें साझा करने के लिए इंस्टाग्राम स्टोरीज का सहारा लिया।

पहली तस्वीर में दोनों एक साथ सोफे पर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। करीना ने कैप्शन में लिखा, "ठीक है, आप हमारे साथ बैठ सकते हैं।" इस मौके पर करीना ने सफेद पैंट के साथ ग्रे मॉक-नेक टॉप पहना था। दूसरी ओर, मलाइका ने प्लंजिंग नेकलाइन के साथ पीले रंग की स्लिप ड्रेस का विकल्प चुना, जबकि उनकी बहन अमृता अरोड़ा ने इसे एक बेज ओवरसाइज़्ड टी-शर्ट और बाइकर शॉर्ट्स के साथ कैजुअल रखा। महीप कपूर ने सफेद टाई-अप क्रॉप टॉप और जींस पहन रखी थी। बता दें महीप कपूर अभिनेता संजय कपूर की पत्नी और शनाया कपूर की मां हैं। 

Kareena Kapoor
Image Source : INSTAGRAM/KAREENA KAPOORकरीना कपूर ने अपनी गर्लगैंग के साथ स्पेड किया शानदार वीकेंड

प्रोफेशनल फ्रंट पर, करीना को आखिरी बार सिल्वर स्क्रीन पर इरफ़ान खान और डिंपल कपाड़िया के साथ 2020 की रिलीज़ 'अंग्रेजी मीडियम' में देखा गया था। वह अगली बार आमिर खान के साथ फिल्म "लाल सिंह चड्ढा" और करण जौहर की मल्टी-स्टारर पीरियड ड्रामा 'तख्त' में दिखाई देंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन