1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तैमूर को 'मोगली' दिखाने की बात पर क्या दिया करीना कपूर ने जवाब

तैमूर को 'मोगली' दिखाने की बात पर क्या दिया करीना कपूर ने जवाब

 Published : Nov 26, 2018 12:59 pm IST,  Updated : Nov 26, 2018 12:59 pm IST

मोगली वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर दिसंबर में रिलीज होने जा रही है। इस सीरीज में कई बॉलीवुड के सितारों ने अपनी आवाज दी है। यह सीरीज तैमूर को दिखाने पर क्या जानिए करीना कपूर ने क्या जबाव दिया।

Taimur ali khan and kareena kapoor- India TV Hindi
Taimur ali khan and kareena kapoor Image Source : INSTAGRAM

करीना कपूर और सैफ अली खान का बेटा तैमूर हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। उसकी फोटोज सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होती रहती है। करीना कपूर से तैमूर को मोगली दिखाने को लेकर एक सवाल किया गया है। नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'मोगली' दिसंबर में रिलीज होने जा रही है।  सीरीज की हिंदी डबिंग कई बॉलीवुड एक्टर्स ने अपनी आवाज दी है। इस सीरीज के हिंदी वर्जन में अनिल कपूर,माधुरी दीक्षित, अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ और करीना कपूर ने आवाज दी है। इस सीरीज की प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान करीना से पूछा गया कि क्या आप तैमूर को यह सीरीज दिखाएंगी। तो करीना ने ये जवाब दिया।

सीरीज की प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान सभी सितारे मौजूद थे जिन्होंने सीरीज में अपनी आवाज दी है। इस दौरान एक मीडियाकर्मी ने आप अपने बच्चों को यह सीरीज दिखाएंगे तो इस बात पर अभिषेक बच्चन ने जवाब दिया कि वह आराध्या को यह सीरीज जरुर दिखाएंगे। इस बात पर करीना ने कहा कि वह तैमूर को यह सीरीज तो दिखाना चाहेंगी मगर अभी नहीं। करीना का जवाब थोड़ा सा अजीब था।

आपको बता दें कि 'मोगली लीजेंड ऑफ द जंगल' के हिंदी वर्जन नेटफ्लिक्स पर 7 दिंसबर को रिलीज होने वाला है। इसमें रोहन चंद बाल कलाकार मोगली के रुप में नजर आएंगे। इस हिंदी वर्जन में अनिल कपूर ने बलू, माधुरी दीक्षित ने मोगली की मां भेड़िया निशा, अभिषेक बच्चन ने बगीरा, जैकी श्रॉफ ने शेर खान और करीना कपूर ने एनाकोंडा 'का' को आवाज दी है।

आपको बता दें कि तैमूर की जो भी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होती है उसके पैसे मिलते हैं। तैमूर की एक फोटो की कीमत 1500 रुपए है। इस बात का खुलासा सैफ अली खान ने 'कॉफी विद करन' में किया था।

Also Read:

Photos: आमिर खान और किरण राव अजीबोगरीब ड्रेस में आए नजर, बेटे की खुशी के लिए बदला हुलिया

Koffee with Karan 6: रणबीर कपूर ने दी थी ऐसी सलाह, अगले दिन ही हो गया अर्जुन कपूर का ब्रेकअप

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन