1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक्टिंग नहीं तैमूर अली खान इस खानदानी परंपरा को ले जाएंगे आगे, करीना का खुलासा

एक्टिंग नहीं तैमूर अली खान इस खानदानी परंपरा को ले जाएंगे आगे, करीना का खुलासा

 Published : Aug 07, 2019 02:44 pm IST,  Updated : Aug 07, 2019 02:53 pm IST

करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान किसी सुपरस्टार से कम नहीं है।

Kareena kapoor- Saif ali khan- India TV Hindi
Kareena kapoor- Saif ali khan

नई दिल्ली: करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान किसी सुपरस्टार से कम नहीं है। तैमूर सोशल मीडिया के जाने माने सुपरस्टार में से एक हैं। तैमूर के फैन लिस्ट में आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार से तैमूर को लेकर सवाल किये गए कि आपको क्या लगता है तैमूर बड़े होकर क्या बनेंगे? अक्षय ने इस सवाल का बेहद दिलचस्प जवाब दिया। अक्षय ने कहा कि तैमूर इंडियन सिनेमा का भविष्य है। लेकिन यह सवाल जब तैमूर की मां करीना कपूर से पूछा गया तो उनका जवाब काफी हैरान कर देने वाला था। करीना ने कहा कि वह चाहती हैं कि उनका बेटा एक क्रिकेटर बने।

बता दें कि करीना इस समय रियलिटी शो डांस इंडिया डांस 7 को जज कर रही हैं। इस शो के दौरान करीना के लुक काफी सुर्खियों में रहते हैं। इस शो को जज करते हुए करीना काफी एक्साइटेड नजर आती हैं। हाल ही में इस डांस शो में कपिल देव बतौर गेस्ट पहुंचे थे और करीना ने उनसे बैट पर ऑटोग्राफ भी लिया था।

करीना कपूर के बेटे किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। आए दिन सोशल मीडिया पर उनकी फोटो वायरल होती रहती है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन