1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तैमूर से जुड़े सवाल पर भड़कीं करीना कपूर, कहा- उसको खुद की जिंदगी जीने दो

तैमूर से जुड़े सवाल पर भड़कीं करीना कपूर, कहा- उसको खुद की जिंदगी जीने दो

 Published : Mar 17, 2019 12:07 pm IST,  Updated : Mar 17, 2019 12:07 pm IST

सोशल मीडिया पर अपने बेटे तैमूर अली खान के ट्रोल होने के बाद, अभिनेत्री करीना कपूर ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। सोशल मीडिया प्रयोगकर्ताओं ने ट्रोल किया था कि तैमूर को देख कर लग रहा है कि वह भूख से मरा जा रहा है और करीना अच्छी मां नहीं है।

करीना कपूर एंड सैफ अली...- India TV Hindi
करीना कपूर एंड सैफ अली खान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर अपने बेटे तैमूर अली खान के ट्रोल होने के बाद, अभिनेत्री करीना कपूर ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। सोशल मीडिया प्रयोगकर्ताओं ने ट्रोल किया था कि तैमूर को देख कर लग रहा है कि वह भूख से मरा जा रहा है और करीना अच्छी मां नहीं है।

'वीरे द वीडिंग' की अभिनेत्री अरबाज खान के चैट शो 'पिंच' में एक ऑनलाइन कमेंट दिखा रही थी, जिसमें लिखा था, "तैमूर भूखा मर रहा है।" करीना ने कहा, "लेकिन वो भूखा नहीं मर रहा है। वास्तव में, मुझे लगता है कुछ ज्यादा ही खा रहा है आजकल। मोटा लग रहा है।"

अभिनेता सैफ अली खान से शादी करने वाली अभिनेत्री करीना ने भारत में पापराज्जी संस्कृति के बढ़ने पर भी चिंता जताई। उसने आश्चर्य जताया कि कैसे लोग उसके दो वर्षीय बेटे तैमूर की जिंदगी में इतनी रुचि ले सकते हैं।

उन्होंने कहा, "मीडिया को देखो, उन लाइटों को देखो..आश्चर्य है मीडिया क्या कर रहा है। कई बार वे अपनी सीमा को लांघ देते हैं.खासकर जब तैमूर की बात आती है। वह क्या खा रहा है? वह कहां जा रहा है?..मीडिया लगातार उसका पीछा कर रहा है। कभी-कभी यह चलता है, लेकिन प्रतिदिन?"उन्होंने कहा, "वह केवल दो वर्ष का है। उसे उसकी जिंदगी जीने देना चाहिए।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन