1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन में चेहरे का खास ख्याल रख रही हैं करीना कपूर खान, होममेड मास्क लगाकर शेयर किया वीडियो

लॉकडाउन में चेहरे का खास ख्याल रख रही हैं करीना कपूर खान, होममेड मास्क लगाकर शेयर किया वीडियो

 Published : May 14, 2020 07:29 pm IST,  Updated : May 14, 2020 07:30 pm IST

करीना कपूर खान ने कुछ महीने पहले ही इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था। इसके बाद वो इस प्लेटफॉर्म पर काफी सक्रिय हैं।

kareena kapoor khan- India TV Hindi
करीना कपूर खान ने शेयर किया वीडियो Image Source : INSTAGRAM: @KAREENAKAPOORKHAN

कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लॉकडाउन लागू किया गया है। इस समय बॉलीवुड की ज्यादातर हस्तियां सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी हुई हैं। एक्ट्रेस करीना कपूर ने हाल ही में एक छोटा-सा वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो घरेलू मास्क लगाए दिखाई दे रही हैं। उनके अलग-अलग एक्सप्रेशंस देते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

करीना कपूर ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ग्रीष्मकालीन आवश्यकताएं: उलझा हुआ बन (जूड़ा), कफ्तान और घर का बना मास्क। #HotMess #HomemadeMasks #KaftanSeries'

इसके अलावा करीना कपूर का एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वो जमकर वर्कआउट करती दिखाई दे रही हैं।  

लॉकडाउन में करीना कपूर घर पर ही अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। वो पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर अली खान के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना जल्द ही आमिर खान के साथ 'लाल सिंह चड्ढा' में दिखाई देंगी। लॉकडाउन से पहले दोनों स्टार्स इसी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इसके अलावा वो करण जौहर की 'तख्त' में भी दिखाई देंगी। इसमें रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, जाह्नवी कपूर, अनिल कपूर, विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर भी अहम भूमिका निभाएंगे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन