Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर से लंदन में मिले करण जौहर, शेयर की तस्वीरें

करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर से लंदन में मिले करण जौहर, शेयर की तस्वीरें

Edited by: India TV Entertainment Desk Published : Jun 30, 2019 10:51 pm IST, Updated : Jun 30, 2019 10:51 pm IST

फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) ने शनिवार को लंदन में करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) से मुलाकात की।

Kareena Kapoor Khan, Karisma Kapoor, Karan Johar- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Kareena Kapoor Khan, Karisma Kapoor, Karan Johar

 

फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) ने शनिवार को लंदन में करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) से मुलाकात की। करण ने अपने इंस्टाग्राम पर करिश्मा और करीना की तस्वीर शेयर की। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दोनों बहनों संग अपनी तस्वीर शेयर की। तस्वीर में तीनों ब्लैक आउटफिट में नज़र आ रहे हैं।

आपको बता दें कि करीना अपने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ पिछले कुछ समय से लंदन में हैं। सैफ वहां 'जवानी जानेमन' की शूटिंग कर रहे हैं और करीना 'अंग्रेजी मीडियम' की। करीना बीच में डांस रिएलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' की शूटिंग के लिए मुंबई भी आई थीं।

करिश्मा भी अपने बच्चों के साथ वहां हॉलिडे के लिए पहुंची हुई हैं। वो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें भी शेयर कर रही हैं।

करण के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो उनकी धर्मा प्रोडक्शन 'दोस्ताना 2', 'गुड न्यूज़', 'ब्रह्मास्त्र', 'कारगिल गर्ल', 'भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप' को प्रोड्यूस कर रही है। वहीं करण 'तख्त' को डायरेक्ट करेंगे, जिसमें करीना, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, जाह्नवी कपूर, भूमि पेडनेकर, अनिल कपूर हैं। ये पीरियड ड्रामा फिल्म होगी।

सुमित रॉय ने फिल्म का स्क्रीनप्ले और हुसैन हैदरी और सुमित ने डायलॉग लिखा है। फिल्म अगले साल रिलीज़ होगी।

Also Read:

सलमान खान और आमिर खान होंगे अंदाज अपना अपना के सीक्वल में, राइटर दिलीप शुक्ला ने किया कंफर्म

First Look: अंग्रेजी मीडियम से करीना कपूर खान का पहला लुक आया सामने, पुलिस के रोल में आएंगी नज़र

विक्की कौशल को फिर हुआ प्यार, राधिका आप्टे ने किया कंफर्म

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement