1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना कपूर की इन Photos को देख नहीं हटा पाएंगे नज़र, वायरल हुआ लेटेस्ट फोटोशूट

करीना कपूर की इन Photos को देख नहीं हटा पाएंगे नज़र, वायरल हुआ लेटेस्ट फोटोशूट

 Published : Aug 01, 2019 10:55 pm IST,  Updated : Aug 01, 2019 10:59 pm IST

करीना कपूर जल्द ही 'अंग्रेजी मीडियम', 'तख्त' और 'गुड न्यूज' में नज़र आएंगी। इसके अलावा वह रिएलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' में बतौर जज दिखाई दे रही हैं।

Kareena Kapoor- India TV Hindi
Kareena Kapoor Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: करीना कपूर खान फिल्म इंडस्ट्री की फैशन दीवा हैं। लड़कियां उनके ड्रेसिंग सेंस और स्टाइल की दीवानी हैं। 'बेबो' भी ऑनस्क्रीन के साथ-साथ कैमरे के बाहर भी हमेशा परफेक्ट दिखाई देती हैं। करीना ने हाल ही में एक मैगज़ीन के लिए फोटोशूट कराया है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 

करीना की इन फोटोज को देख आप उनके चेहरे से अपनी नज़रें नहीं हटा पाएंगे। एक फोटो में करीना ने व्हाइट रंग का लहंगा पहना है, जिसमें वह ब्राइडल लुक में नज़र आ रही हैं। इस ड्रेस में करीना काफी सुंदर लग रही हैं।

वहीं, दूसरी फोटो में करीना ने ट्रेडिशनल अनारकली सूट पहना है, जिसमें काफी कारीगरी की गई है। बिना गहनों के भी करीना इसमें बेहद स्टनिंग लग रही हैं।

तीसरी फोटो में बॉलीवुड की दीवा करीना ने ग्रे-व्हाइट मिक्स कलर की साड़ी पहनी है, जिसमें वह बेहद ग्लैमरस लग रही हैं।

इस फोटो में करीना ने हल्के गुलाबी रंग का भारी कामदार लहंगा पहना है। उन्होंने डीप नेक ब्लाउज के साथ गले में भारी नेकपीस पहना है। सिंपल लुक में भी करीना गजब ढा रही हैं।

सोशल मीडिया पर करीना की ये सभी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। 

बता दें कि इन दिनों करीना कपूर खान लंदन में फैमिली संग वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। हालांकि, उन्हें बीच-बीच में रिएलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' की शूटिंग के लिए मुंबई आना पड़ता है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं। इस फिल्म में इरफान खान नज़र आने वाले हैं। यह फिल्म साल 2017 में आई 'हिंदी मीडियम' का सीक्वल है। इसके अलावा वह अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी के साथ 'गुड न्यूज़' में भी अहम रोल निभा रही हैं। वहीं, करण जौहर की 'तख्त' में भी खास किरदार निभाएंगी।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन