1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मनीष मल्होत्रा की लंच पार्टी में गर्ल्स गैंग के साथ पहुंची करीना कपूर खान, दिखा ग्लैमरस अंदाज

मनीष मल्होत्रा की लंच पार्टी में गर्ल्स गैंग के साथ पहुंची करीना कपूर खान, दिखा ग्लैमरस अंदाज

 Published : Jun 30, 2021 07:25 am IST,  Updated : Jun 30, 2021 07:25 am IST

मनीष मल्होत्रा ने मंगलवार को अपने घर लंच पार्टी रखी, जिसमें कई सेलिब्रिटिज ने शिरकत की।इस पार्टी की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

kareena kapoor - India TV Hindi
करीना-मलाइका  Image Source : YOGEN SHAH

फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने मंगलवार को अपने घर लंच पार्टी रखी, जिसमें कई सेलिब्रिटिज ने शिरकत की। इस लंच पार्टी की तस्वीरें मनीष ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर की है।मनीष मल्होत्रा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर करीना के गर्ल्स गैंग की तस्वीर शेयर की है, जिसमें करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा नजर आ रही हैं। तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि चारों ने मिल पार्टी के दौरान खूब मस्ती की है।

मलाइका अरोड़ा हुईं फुली वैक्सीनेटेड, लिया कोविड वैक्सीन का दूसरा डोज़

लुक्स की बात करें तो इन तस्वीरों में करीना कपूर ब्लैक कलर के बॉलीकॉन ड्रेस में नजर आ रही हैं। वहीं करिश्मा कपूर भी ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं और मलाइका अरोड़ा रेड कलर की प्रिंटेड ड्रेस में दिख रही हैं। साथ ही अमृता ब्लैक टीशर्ट और जींस में दिखाई दे रही हैं। वहीं मनीष मल्होत्रा व्हाइट कलर की शर्ट में नजर आ रहे हैं।

करीना के गर्ल्स गैंग के अलावा पार्टी में नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी और उनकी बेटी समायरा साहनी भी नजर आ रही थी। बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर खान मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फिल्म को पहले पिछले साल 2020 को रिलीज किया जाना था लेकिन महामारी कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के चलते फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया था।

लॉकडाउन के खुलने के एक बार फिर शूटिंग को शुरु कर रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया था। अब फिल्म को इस साल क्रिसमस पर रिलीज किया जा सकता है। इसके अलावा करीना करण जौहर की ‘तख्त’, ‘वीरे दी वेडिंग 2’ और हंसल मेहता के निर्देशन में बन रही एक अनटाइटल्ड मूवी में भी दिखाई देंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन