1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रेग्नेंसी के 5 महीने बाद करीना कपूर खान ने शेयर की ये तस्वीर, हो रही वायरल

प्रेग्नेंसी के 5 महीने बाद करीना कपूर खान ने शेयर की ये तस्वीर, हो रही वायरल

 Written By: IANS
 Published : Oct 03, 2020 08:44 pm IST,  Updated : Oct 03, 2020 08:46 pm IST

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर एक अपडेट साझा किया है।

Kareena Kapoor Khan - India TV Hindi
Kareena Kapoor Khan  Image Source : INSTAGRAM/KAREENA KAPOOR KHAN

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर एक अपडेट साझा किया है। करीना की प्रेग्नेंसी का यह पांचवां महीना चल रहा है, और वह तन-मन से मजबूत होती जा रही हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई अपनी एक तस्वीर में करीना किसी पार्क में बैठीं धूप का आनंद लेती नजर आ रही हैं।

अपने इस पोस्ट के कैप्शन में वह लिखती हैं, "पांच महीने हो रहे हैं और स्ट्रॉन्ग बनती जा रही हूं। हैशटैगकाफ्तानसीरीज जारी है।"

करीना की इस तस्वीर को उनके प्रशंसकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। 12 अगस्त को करीना और उनके पति व अभिनेता सैफ अली खान ने अपने परिवार में शामिल हो रहे एक और नए सदस्य का ऐलान किया था।

दोनों ने जारी अपने एक बयान में कहा था, "हमें यह ऐलान करते हुए बड़ी खुशी हो रही है कि हम अपने परिवार में एक नए सदस्य के जुड़ने की उम्मीद कर रहे हैं!! हमारे सभी शुभचिंतकों को उनके प्यार व समर्थन के लिए उनका धन्यवाद।"

सैफ और करीना ने 16 अक्टूबर, 2012 को शादी की थी। 20 दिसंबर, 2016 को इनके बेटे तैमूर पैदा हुए। अभिनय की बात करें, तो आने वाले समय में करीना फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान के साथ नजर आएंगी, जो अंग्रेजी फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' का रूपांतरण है।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन