1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना कपूर के होंठ करते हैं सबसे ज्यादा एक्सरसाइज, सेल्फी शेयर कर बताई वजह

करीना कपूर के होंठ करते हैं सबसे ज्यादा एक्सरसाइज, सेल्फी शेयर कर बताई वजह

 Published : Jun 13, 2020 03:48 pm IST,  Updated : Jun 13, 2020 04:29 pm IST

'पाउट क्वीन' करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर सेल्फी साझा की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए करीना ने बताया कि उनके होंठ सबसे ज्यादा एक्सरसाइज करते हैं।

Kareena Kapoor Khan- India TV Hindi
Kareena Kapoor Khan - करीना कपूर खान Image Source : INSTAGRAM/KAREENAKAPOORKHAN

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर पाउट की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। यहां तक कि उन्हें पाउट क्वीन भी कहा जाता है। हाल ही में करीना ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो पाउट करते हुए दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर के साथ अभिनेत्री ने जो कैप्शन लिखा है वो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। 

कैप्शन में करीना ने लिखा- 'मुझे लगता है कि मेरे होंठ ज्यादा एक्सरसाइज करते हैं। मैं रोजाना 100 पाउट्स करती हूं।' करीना के इस पोस्ट पर उनके प्रशंसक भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

ये ऐसा पहली बार नहीं है कि करीना ने पाउट करते हुए तस्वीर साझा की हो। बॉलीवुड की कई पॉर्टियों में जब भी करीना को देखा गया तो अक्सर कैमरे में पाउट करती हुई कैद हुईं हैं। करीना का ये पाउट स्टाइल बॉलीवुड में काफी फेमस है। खास बात ये है कि करीना एक्सरसाइज के दौरान भी कई बार पाउट करते हुए तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर चुकी हैं। 

Pics: करीना कपूर और सैफ अली खान बेटे तैमूर के साथ निकले वॉक पर

अपने आपको फिट रखने के लिए करीना वर्कआउट के अलावा योगा भी करती हैं। यहां तक कि करीना ने योगा के जरिए ही कई साल पहले अपना प्रेग्नेंसी वेट भी घटाया था। फिल्मों की बात करें तो करीना आखिरी बार फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में नजर आई थीं। इस फिल्म में करीना के अलावा इरफान खान मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी सराहा  था। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन