1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. काम करने के लिए हमारे अंदर मनपसंद काम करने का जज्बा जरुरी है- करीना कपूर

काम करने के लिए हमारे अंदर मनपसंद काम करने का जज्बा जरुरी है- करीना कपूर

 Published : Nov 21, 2018 05:43 pm IST,  Updated : Nov 21, 2018 05:43 pm IST

करीना किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटती हैं। अभिनेत्री करीना कपूर खान का कहना है कि अभिनेत्री या अभिनेता चाहे किसी भी माध्यम के जरिए जो कुछ भी करना चाहते हैं, उसे करने का उनमें साहस और जज्बा होना चाहिए।

Kareena kapoor- India TV Hindi
Kareena kapoor Image Source : INSTAGRAM

करीना कपूर आए दिन सोशल मीडिया के माध्यम से सुर्खिंयों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक फोटो शूट में दुल्हन बनीं नजर आ रही थी। इसके अलावा तैमूर के साथ भी कई फोटोज में नजर आती हैं। करीना किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटती हैं। अभिनेत्री करीना कपूर खान का कहना है कि अभिनेत्री या अभिनेता चाहे किसी भी माध्यम के जरिए जो कुछ भी करना चाहते हैं, उसे करने का उनमें साहस और जज्बा होना चाहिए। करीना मंगलवार को अपना रेडियो शो 'व्हाट वुमेन वान्ट विद करीना कपूर खान' इश्क 104.8 पर लांच करने के दौरान मीडिया से बात की। 

अभिनेत्री से जब पूछा गया कि क्या फिल्म उद्योग में अभिनेत्रियों के लिए अपने दिल की बात को मानना मुश्किल होता है क्योंकि अभिनेत्रियों से लगातार एक निश्चित तरीके से दिखने और काम करने के बारे में कहा जाता है और अगर वे कुछ बोलती हैं तो अपना किरदार गंवा देती हैं, इस पर करीना ने कहा, "मुझे लगता है कि हर क्षेत्र में यह मुद्दा मौजूद है। हम इस बारे में बहुत सुनते हैं क्योंकि हम फिल्म उद्योग में हैं और इस क्षेत्र की रिपोर्टिग ज्यादा की जा रही है।"

उन्होंने कहा, "मुझे पूरा यकीन है कि यह हर जगह मौजूद है लेकिन मेरा मानना है कि आज हमारे पास काफी अवसर हैं और कई लीक से हटकर काम करने वाली अभिनेत्रियां हैं, चाहे वह राधिका आप्टे हों या 'सेक्रेड गेम्स' की कुब्रा (सैत-जिन्होंने वेब सीरीज में ट्रांस जेंडर का किरदार निभाया)। तो, हमारे पास ऐसी लड़कियां हैं जो जवाब दे रही हैं और इस तरह के किरदार कर रही हैं, जो शानदार हैं। इसलिए, मुझे लगता है कि हमारे अंदर बतौर अभिनेता या अभिनेत्री इस बात का जज्बा होना चाहिए कि यह है वह चीज है जिसे हम करना चाहते हैं और करने जा रहे हैं, फिर माध्यम कोई भी क्यों न हो।"

फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की अभिनेत्री ने कहा कि उनका मानना है कि एक कलाकार का रंग-रूप, शरीर का आकार आदि चीजें बिल्कुल मायने नहीं रखती हैं। अगर आप अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं, तो फिर कड़ी मेहनत और प्रतिभा आपको जरूर कामयाबी दिलाएगी। 

(इनपुट-आईएएनएस)

Also Read:

Priyanka-Nick wedding: दीपिका-रणवीर की तरह दो रिवाजों से शादी करेंगे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

Deepika Padukone Ranveer Singh Reception Live: दुल्हन की तरह सजा दीपिका पादुकोण का घर, आज है रिसेप्शन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन