1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सैफ से शादी के फैसले पर मिली थी डराने वाली नसीहतें, जब करीना ने खोले थे कई राज

सैफ से शादी के फैसले पर मिली थी डराने वाली नसीहतें, जब करीना ने खोले थे कई राज

 Published : Jun 11, 2020 05:28 pm IST,  Updated : Jun 11, 2020 05:28 pm IST

करीना कपूर और सैफ अली खान 2012 में शादी के बंधन में बंध गए थे। सैफ से शादी करने से पहले कई लोगों ने करीना को नसीहत दी थी।

kareena kapoor and saif ali khan- India TV Hindi
करीना कपूर और सैफ अली खान Image Source : INSTAGRAM

करीना कपूर और सैफ अली खान बॉलीवुड की फेमस जोड़ियों में से एक हैं। दोनों साथ में कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।  फिल्म 'टशन' के समय दोनों की नजदीकिया बढ़ीं थी। इस बारे में करीना ने इंटरव्यू में बताया था। जिसके बाद दोनों 2012 में शादी के बंधन में बंध गए थे। कॉफी विद करण में करीना कपूर ने बीते साल बताया था कि सैफ से शादी करने से पहले कई लोगों ने उन्हे नसीहत दी थी वह तलाकशुदा हैं और उनके दो बच्चे भी हैं। कॉफी विद करण का यह वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी वायरल हो रहा है।

वीडियो में करीना कहती हैं कि मुझे खुशी होती है कि लोग आजकल अपने प्यार के बारे में बात करने लगे हैं। जब मैं सैफ से शादी करना चाहती थी तब सब कहते थे- उनके दो बच्चे हैं, उनका तलाक हो चुका है। तुम पक्का ये करना चाहती हो? कुछ लोग तो ये भी कहते थे कि तुम्हारा करियर खत्म हो जाएगा। 

करीना ने आगे कहा- क्या प्यार करना इतना बड़ा गुनाह है? शादी करना गुनाह है? तो चलो करते हैं, देखते हैं क्या होता है।

आपको बता दें करीना से पहले सैफ ने अमृता सिंह से शादी की थी। उनके दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं। सैफ और अमृता 2004 में अलग हो गए थे।

करीना कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म 'टशन' के दौरान से उनकी लव स्टोरी शुरू हुई थी। उन्होंने कहा- जब मैं सैफ से मिली थी तब करियर के बुरे फेस से गुजर रही थी। मेरी शुरूआत अच्छी थी, कई फिल्में भी की मगर एक साल ऐसा आया जब मैंने कुछ काम नहीं किया। मुझे लगा मेरा करियर खत्म हो गया है। मुझे दोबारा से तैयार होने के लिए कहा गया। मैंने फिल्म के लिए साइज जीरो किया। सभी के करियर में ऐसा समय आता है लेकिन एक एक्टर के तौर पर यह बहुत खराब होता है। जब मैं गिरने लगी तब सैफ ने मुझे संभाला। मैं उनसे पहले भी मिल चुकी थी मगर टशन के दौरान कुछ बदल गया।

टशन के सेट से हमारी लव स्टोरी शुरू हो गई। मुझे याद है लद्दाक और जैसलमेर में शूट के दौरान हम बाइक राइड पर निकल जाते थे और अकेले समय बिताते थे। हम साथ में कई बातें करते थे। उन्होंने मुझे खुद से प्यार करना सिखाया।

करीना ने आगे बताया काफी समय तक डेट करने के बाद हमने साथ में रहने का फैसला लिया। डेट करने के दौरान सैफ ने कहा मैं 25 साल का नहीं हूं और रोज रात को तुम्हें घर ड्रॉप करने नहीं आ सकता हूं। तो उन्होंने मेरी मां से कहा- मैं करीना के साथ पूरी जिंदगी बिताना चाहता हूं। हम साथ में रहना चाहते हैं। मेरी मां को इससे कोई दिक्कत नहीं थी और उन्होंने हां कह दिया। फिर कुछ समय बाद हमने शादी करने का फैसला लिया।

करीना और सैफ 2012 में शादी के बंधन में बंध गए थे। अब उनका एक प्यारा सा बेटा तैमूर भी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन