1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना कपूर ने इनाया खेमू के जन्मदिन पर तैमूर अली खान के साथ शेयर की प्यारी सी तस्वीर

करीना कपूर ने इनाया खेमू के जन्मदिन पर तैमूर अली खान के साथ शेयर की प्यारी सी तस्वीर

 Published : Sep 29, 2020 12:41 pm IST,  Updated : Sep 29, 2020 12:41 pm IST

सोहा अली खान और कुणाल खेमू की बेटी इनाया के जन्मदिन पर करीना कपूर ने तैमूर के साथ इनाया की प्यारी सी तस्वीर शेयर की है।

taimur ali khan and inaaya kemmu- India TV Hindi
तैमूर अली खान और इनाया खेमू Image Source : INSTAGRAM/KAREENAKAPOORKHAN

सोहा अली खान और कुणाल खेमू की बेटी इनाया आज अपना तीसरा जन्मदिन मना रही हैं। इनाया को उनके जन्मदिन पर परिवार वाले ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। इनाया के जन्मदिन पर करीना कपूर ने तैमूर के साथ इनाया की प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में इनाया किताब पढ़ती नजर आ रही हैं तो वहीं तैमूर उनकी किताब में देख रहे हैं।

करीना कपूर ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- हमारी खूबसूरत इनाया को जन्मदिन मुबारक हो। तस्वीर में इनाया बहुत प्यारी लग रही हैं। उन्होंने ब्लैक और व्हाइट कलर की ड्रेस पहनीं हुई हैं और दो क्यूट पोनीटेल की हुई हैं। करीना के इस पोस्ट पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने इनाया को जन्मदिन की बधाई दी।

इनाया के जन्मदिन पर सोहा अली खान ने एक फैमिली फोटो शेयर की है जिसमें तीनों हाथ में आइसक्रीम टॉय पकड़े नजर आ रहे हैं।

इनाया अपनी मां सोहा अली खान के साथ समय बिता रही हैं। कुणाल खेमू भी उनके साथ शूट में शामिल हुए हैं। इनाया अपने माता-पिता के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन