1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना कपूर ने बेटे Jeh के साथ शेयर की फोटो, सैफ अली खान संग वेकेशन पर है एक्ट्रेस

करीना कपूर ने बेटे Jeh के साथ शेयर की फोटो, सैफ अली खान संग वेकेशन पर है एक्ट्रेस

 Published : Aug 20, 2021 01:25 pm IST,  Updated : Aug 20, 2021 01:25 pm IST

करीना कपूर इन दिनों पति सैफ अली खान और दोनों बेटों के साथ मालदीव में वेकेशन पर हैं।

kareena kapoor shares son jeh new photo wrote lights camera nap time- India TV Hindi
करीना ने बेटे जेह के साथ नई फोटो शेयर की है   Image Source : INSTAGRAM: KAREENA KAPOOR KHAN

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों अपने पति सैफ अली खान के साथ वेकेशन पर हैं। हालांकि, इस बीच भी वो सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और अपने हॉलिडे की कुछ झलकियां फैंस को भी दिखा देती हैं। अब उन्होंने अपने छोटे बेटे Jeh के साथ नई फोटो इंस्टाग्राम स्टेटस पर शेयर की है, जो देखते ही देखते इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है। 

करीना कपूर ने जेह को गोद में सुलाया हुआ है। उन्होंने फोटो पर लिखा है- 'लाइट्स, कैमरा, नैपटाइम यानि सोने का समय।'

हंसल मेहता की ‘फ़राज़’ से करीना कपूर के कज़िन ज़हान कपूर के साथ डेब्यू करेंगी पलक लालवानी

kareena kapoor shares son jeh new photo wrote lights camera nap time
Image Source : INSTAGRAM करीना कपूर ने बेटे Jeh के साथ शेयर की फोटो, सैफ अली खान संग वेकेशन पर है एक्ट्रेस

इससे पहले सैफ के बर्थडे पर करीना ने एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन दोनों के साथ तैमूर और जेह भी नज़र आए। एक्ट्रेस के इस इंस्टाग्राम पोस्ट को 12 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान की अपकमिंग मूवी 'भूत पुलिस' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। इस मूवी में अर्जुन कपूर, जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम भी नज़र आएंगे। वहीं, करीना की मूवी 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज का इंतजार कर रही है, जिसमें आमिर खान मुख्य भूमिका में हैं। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन