1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस डांस शो से करीना कपूर टीवी पर करेंगी डेब्यू, शाहिद कपूर को देंगी टक्कर

इस डांस शो से करीना कपूर टीवी पर करेंगी डेब्यू, शाहिद कपूर को देंगी टक्कर

 Published : Apr 10, 2019 04:25 pm IST,  Updated : Apr 10, 2019 04:25 pm IST

करीना कपूर खान जल्द ही एक रियलिटी शो जरिए टीवी पर डेब्यू करने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये जी टीवी का फेमस शो डांस इंडिया डांस होगा। इस शो में करीना कपूर बतौर जज शिरकत करेंगी।

kareena kapoor- India TV Hindi
kareena kapoor

नई दिल्ली: करीना कपूर खान जल्द ही एक रियलिटी शो जरिए टीवी पर डेब्यू करने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये जी टीवी का फेमस शो डांस इंडिया डांस होगा। इस शो में करीना कपूर बतौर जज शिरकत करेंगी। वह इस शो में जज की भूमिका निभाएंगी। यह पहली बार होगा जब करीना किसी शो में बतौर हिस्सा बनेंगी। शो में एंकरिंग करने जा रहे अभिनेता दीपक धोपर ने कहा है कि वह इस बात से उत्साहित हैं कि करीना शो का हिस्सा बन रही हैं।

वहीं एक दिलचस्प बात यह भी है कि करीना कपूर खान एक एक्स बॉयफ्रेंड रहे शाहिद कपूर भी एक बार फिर से डांस रियलिटी शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। शाहिद स्टार प्लस के शो नच बलिये में जज की भूमिका निभाएंगे वह भी अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ। यह भी तय हो चुका है।

इससे यह साफ़ है कि डांस के मंच पर दोनों के बीच कड़ा मुकाबला होने वाला है। चूंकि दोनों ही डांसिंग शो से टीवी में आ रहे हैं। हालांकि दोनों के शो के फॉर्मेट और चैनल बिल्कुल अलग हैं लेकिन मीडिया इसकी तुलना करेगी ही। यह लाजिमी है।

शाहिद पहले झलक दिखला जा में जज की भूमिका निभा चुके हैं। लेकिन उनकी पत्नी शो में पहली बार नजर आएँगी। ऐसे में वाकई देखना दिलचस्प होगा कि कौन सा डांस शो बाजी मारता है।

ये भी पढ़ें:

'बदला' की सक्सेस को नजरअंदाज करने पर अमिताभ बच्चन ने किया शाहरुख खान से सवाल, 'बादशाह' ने दिया ये जवाब

The Kapil Sharma Show: कीकू के जोक्स से शो के बीच नाराज हुई आलिया भट्ट, दिया ये रिएक्शन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन