1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करिश्मा कपूर ने चाचू ऋषि कपूर को किया याद, शेयर की थ्रोबैक फोटो

करिश्मा कपूर ने चाचू ऋषि कपूर को किया याद, शेयर की थ्रोबैक फोटो

 Published : May 04, 2020 04:48 pm IST,  Updated : May 04, 2020 04:53 pm IST

तस्वीर साल 1988 की है और काफी धुंधली है। इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए करिश्मा ने लिखा है- कश्मीर 1988।

करिश्मा कपूर ने चाचू...- India TV Hindi
करिश्मा कपूर ने चाचू ऋषि कपूर को किया याद

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर के निधन से पूरा देश दुखी है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए गहरा सदमा है। लेकिन सबसे ज्यादा दुखी है कपूर खानदान। हाल ही मे करीना कपूर ने अपने ससुर मंसूर अली खान पटौदी के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी अब करिश्मा कपूर ने अपने चिंटू चाचू को याद किया है। करिश्मा ने परिवार संग एक पुरानी तस्वीर शेयर की है जो कश्मीर  में खींची गई थी।

तस्वीर में रणबीर कपूर, करीना कपूर खान, रिद्धिमा कपूर के साथ करिश्मा भी नजर आ रही हैं। इसके अलावा नीतू कपूर भी हैं। तस्वीर साल 1988 की है और काफी धुंधली है। इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए करिश्मा ने लिखा है- कश्मीर 1988।

करिश्मा कपूर ने चाचू ऋषि कपूर को किया याद
Image Source : INSTAGRAMकरिश्मा कपूर ने चाचू ऋषि कपूर को किया याद

इससे पहले भी करिश्मा ने ऋषि कपूर के साथ एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की थी। जिस्में करिश्मा अपने दादा राज कपूर का हाथ पकड़े नजर आ रही थीं। उस तस्वीर में ऋषि कपूर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे थे। कपूर खान फिल्म इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम है। इस खानदान ने कई पीढ़ियों से बॉलीवुड में उम्दा सितारे दिए हैं। ऋषि कपूर के जाने से कपूर खानदान का एक मजबूत एक्टर चला गया।

करिश्मा कपूर ने चाचू ऋषि कपूर को किया याद
Image Source : करिश्मा कपूर ने चाचू ऋषि कपूर को किया याद

बता दें, ऋषि कपूर पिछले दो सालों से कैंसर से जंग लड़ रहे ते। 30 अप्रैल को सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर वो चल बसें। ऋषि कपूर अपने पीछे छोड़ गए हैं खूबसूरत फिल्में और ढेर सारी यादें।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन