1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. खुद की पुरानी फोटो देख करिश्मा कपूर को नहीं हो रहा है इस बात का यकीन कि...

खुद की पुरानी फोटो देख करिश्मा कपूर को नहीं हो रहा है इस बात का यकीन कि...

 Published : Oct 21, 2019 07:12 am IST,  Updated : Oct 21, 2019 08:00 am IST

करिश्मा ने अपनी एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है। इसमें वो बेहद स्टनिंग लग रही हैं।

Karisma Kapoor- India TV Hindi
Karisma Kapoor

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर गुज़रे जमाने की मशहूर अदाकारा रह चुकी हैं। 90 के दशक में उनकी पॉपुलैरिटी इस कदर थी कि हर कोई उनका दीवाना था। उस दौर में वो नंबर वन एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल थीं। करिश्मा के फैंस आज भी उनसे प्यार करते हैं, लेकिन एक्ट्रेस को खुद की पुरानी फोटो देखकर यकीन नहीं हो रहा है कि वो ऐसी दिखती थीं!

दरअसल, करिश्मा ने अपनी एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है। इसमें वो बेहद स्टनिंग लग रही हैं। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा है, 'क्या वास्तव में मैं ही हूं?' एक्ट्रेस को खुद यकीन नहीं हो रहा है कि उस उम्र में वो इस कदर खूबसूरत लगती थीं।  

अक्षय कुमार, बॉबी देओल, रितेश देशमुख और कृति सेनन की आने वाली फिल्म हाउसफुल 4 की एडवांस बुकिंग शुरू

 

बता दें कि करिश्मा कई सालों से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वो जल्द ही बालाजी बैनर तले बन रही वेब सीरीज 'मेंटलहुड' में नज़र आएंगी। 

करिश्मा ने 'राजा बाबू', 'कुली नंबर 1', 'साजन चले ससुराल', 'राजा हिंदुस्तानी' और 'दिल तो पागल है' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। 

शाहरुख खान ने जैकेट के लिए करण जौहर को कहा शुक्रिया

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन