1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रवीना टंडन ने की करीना कपूर की तारीफ, शेयर किया खास पोस्ट

रवीना टंडन ने की करीना कपूर की तारीफ, शेयर किया खास पोस्ट

 Published : Oct 18, 2019 04:55 pm IST,  Updated : Oct 18, 2019 04:55 pm IST

रवीन टंडन ने करीना कपूर की तारीफ करते हुए एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Raveena tandon praise kareena kapoor- India TV Hindi
Raveena tandon praise kareena kapoor Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस आजकल सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि रिएलिटी शो को जज और होस्ट करते हुए नजर आते हैं। करीना कपूर अपने रेडियो शो 'वॉट वुमेन वॉन्ट' के साथ वापसी कर रही हैं। इस बार शो में कई सेलिब्रिटीज आ चुके हैं। हाल ही में रवीना टंडन करीना के टॉक शो में गई हैं।

टॉक शो में गईं रवीना टंडन ने करीना कपूर के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने करीना के साथ फोटो साझा की और उनकी तारीफ की। रवीना ने लिखा- करीना कपूर के साथ वॉट वुमेन वॉन्ट पर थोड़े समय में बहुत सारी बातें कीं। बचपन में फिल्म 'अंदाज अपना अपना' से 'पत्थर के फूल' के सेट पर देखने से अभी तक वह एक बड़ी महिला बन गई हैं। 

Nach Baliye 9: बॉलीवुड अदाकारा हेलन पहुंची डांस रिएलिटी शो में, कहा- आज के समय में नहीं कर पाती सर्वाइव

आपको बता दें करीना कपूर के टॉक शो में अभी तक शिल्पा शेट्टी, कार्तिक आर्यन,शर्मिला टैगोर, सैफ अली खान और तुषार कपूर शिरकत कर चुके हैं।

Karva Chauth 2019: प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस संग कैलिफोर्निया में सेलिब्रेट किया पहला करवा चौथ

वर्कफ्रंट की बात करें तो रवीना टंडन इन दिनों डांस रिएलिटी शो 'नच बलिए 9' में बतौर जज नजर आ रही हैं। वहीं करीना कपूर अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गुड न्यूज' में नजर आने वाली हैं। इसके बाद वह इरफान खान के साथ फिल्म 'अग्रेंजी मीडियम' में नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन