1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सितंबर में रिलीज सकती है कार्तिक आर्यन की फिल्म 'धमाका', ट्विटर पर हो रहा ट्रेंड

सितंबर में रिलीज सकती है कार्तिक आर्यन की फिल्म 'धमाका', ट्विटर पर हो रहा ट्रेंड

 Published : May 27, 2021 09:00 pm IST,  Updated : May 27, 2021 09:00 pm IST

बॉलीवुड ने डैशिंग स्टार कार्तिक आर्यन अपनी नई फिल्म धमाका की रिलीज के लिए तैयार हैं। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। कार्तिक आर्यन की अपकमिंग मूवी 'धमाका' का टीजर रिलीज हो गया था।

Kartik Aaryan- India TV Hindi
सितंबर में रिलीज सकती है कार्तिक आर्यन की फिल्म धमाका Image Source : INSTAGRAM/KARTIK AARYAN

बॉलीवुड ने डैशिंग स्टार कार्तिक आर्यन अपनी नई फिल्म धमाका की रिलीज के लिए तैयार हैं। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। कार्तिक आर्यन की अपकमिंग मूवी 'धमाका' का टीजर रिलीज हो गया था। इस फिल्म में वो पत्रकार की भूमिका निभा रहे हैं। 'नीरजा' और 'आर्या' की सफलता के बाद निर्देशक/निर्माता राम माधवानी ने कार्तिक के साथ मिलकर फिल्म बनाई है। 

अब इस फिल्म की रिलीज को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि कार्तिक आर्यन की फिल्म धमाका इस साल सितंबर में नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जा सकती है। इस खबर की वजह कार्तिक आर्यन के नाम का हैश टैग ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। 

फिल्म के टीजर में कार्तिक चिल्लाते हुए नज़र आ रहे हैं। इसके बाद वो कैमरे पर एंकरिंग करते हैं। एक ही बात को कई बार बोलते हैं। इसके बाद अंत में नॉर्मल हो जाते हैं। अपनी फिल्म का टीजर शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने कैप्शन में लिखा है- "मैं हूं अर्जुन पाठक, जो भी कहूंगा सच कहूंगा। #Dhamaka जल्द ही नेटफ्लिक्स पर।" 

यहां देखें टीजर: 

फिल्म की कहानी में एक घटना की श्रृंखला सामने आती है, जब एक रिपोर्टर को एक व्यक्ति द्वारा अंजान कॉल आता है, जो बांद्रा-वरली सी लिंक को उड़ाने की धमकी देता है। पूरी तरह से मुंबई पर आधारित, इस फिल्म का निर्माण रॉनी स्क्रूवाला की आरएसवीपी और राम माधवानी फिल्म्स (सह निर्माता अमिता माधवानी के साथ) द्वारा किया जाएगा।

इस फिल्म के अलावा कार्तिक 'दोस्ताना 2' और 'भूल भुलैया 2' में नज़र आएंगे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन