1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पहली बार पर्दे पर साथ नजर आएंगे कार्तिक और कृति, शुरू हुई 'लुकाछिपी' की शूटिंग

पहली बार पर्दे पर साथ नजर आएंगे कार्तिक और कृति, शुरू हुई 'लुकाछिपी' की शूटिंग

 Published : Aug 03, 2018 02:32 pm IST,  Updated : Aug 03, 2018 02:32 pm IST

कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री कृति सेनन पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'लुकाछिपी' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब खबर आई है कि उन्होंने अपनी इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है।

Luka Chuppi- India TV Hindi
Luka Chuppi

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री कृति सेनन पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'लुकाछिपी' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब खबर आई है कि उन्होंने अपनी इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। कृति ने गुरुवार को ट्विटर पर कार्तिक के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "एक नई शुरुआत के लिए, 'लुका छिपी', पहला दिन।" कार्तिक ने भी वही तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "और 'लुका छिपी' शुरू होती है। पहला दिन।" गौरतलब है कि फिल्म में कार्तिक को मथुरा में एक टीवी संवाददाता की भूमिका निभाते हुए देखा जाने वाला है।

वहीं दूसरी ओर कृति ने मथुरा की लड़की का किरदार निभाया है जो दिल्ली से पढ़ाई कर अपने शहर लौट आती है। फिल्म का निर्माण 'मडोक फिल्म्स' के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म का निर्देशन 'हिंदी मीडियम' के फोटोग्राफी निर्देशक लक्ष्मण उतेकर ने किया जाएगा।

उन्होंने मराठी फिल्मों 'तपाल' और 'लालबाउचा राजा' का भी निर्देशित किया है। इस फिल्म से वे बतौर निर्देशक बॉलीवुड में पदार्पण कर रहे हैं। बता दें कि कार्तिक और कृति इस फिल्म में पहली बार पर्दे पर साथ दिखाई दे रहे हैं। दोनों के ही फैंस उनकी इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन