1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कार्तिक आर्यन ने बर्थ डे पर पूरी की मां की ख्वाहिश, गिफ्ट की मिनी कूपर कार

कार्तिक आर्यन ने बर्थ डे पर पूरी की मां की ख्वाहिश, गिफ्ट की मिनी कूपर कार

 Published : Jan 18, 2020 01:26 pm IST,  Updated : Jan 18, 2020 01:26 pm IST

कार्तिक आर्यन ने अपनी मां को बर्थ डे पर मिनी कूपर कार दिलवाई है। मां के साथ कार में घूमने की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

kartik aaryan gift car to mother- India TV Hindi
कार्तिक आर्यन ने मां को गिफ्ट की कार।

कार्तिक आर्यन ने अपनी मां के लिए उनका बर्थ डे स्पेशल बना दिया था। उन्होंने मां को ग्रीन कलर शानदार मिनी कूपर कार गिफ्ट की है। साथ ही वह मां को मंदिर भी लेकर गए थे। कार में मां के साथ मंदिर गए कार्तिक की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

मिनी कूपर की वेबसाइट के मुताबिक कार की कीमत 39 लाख रुपए है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक के एक्टर बनने से पहले उनकी मां ने इच्छा जताई थी कि उन्हें कार बहुत पसंद है। कार्तिक को यह बात याद रही है और मां के बर्थ डे पर कार का लेटेस्ट एडिशन गिफ्ट किया है।

कार्तिक आर्यन ने बचपन की फोटो शेयर करके मां को बर्थ डे विश किया था। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था- मेरी फेवरेट हेयरस्टाइलिस्ट को जन्मदिन मुबारक हो। लव यू मम्मी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन की फिल्म 'लव आज कल' 14 फरवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म में कार्तिक के साथ सारा अली खान अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 2009 में आई फिल्म लव आज कल का सीक्वल है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन