1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन में कार्तिक आर्यन अपने प्यार को कर रहे हैं मिस, शेयर की तस्वीर

लॉकडाउन में कार्तिक आर्यन अपने प्यार को कर रहे हैं मिस, शेयर की तस्वीर

 Published : Apr 23, 2020 09:36 pm IST,  Updated : Apr 23, 2020 09:36 pm IST

कार्तिक आर्यन आजकल अपनी बहन के साथ टिक टॉक वीडियो बनाकर शेयर कर रहे हैं। जिसमें वह कभी बहन से थप्पड़ खाते हैं तो कभी बहन की चोटी खींचते हैं।

kartik aaryan- India TV Hindi
कार्तिक आर्यन Image Source : INSTAGRAM

कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर आजकल कुछ ज्यादा ही एक्टिव रह रहे हैं। वह आए दिन कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं। पहले वीडियो में अपनी बहन के साथ मजेदार अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने आखिरकार अपने 'प्यार' यानी कैमरा, शूटिंग की तस्वीर की झलक शेयर कर दी है। वह शूटिंग करने को बहुत याद कर रहे हैं।

कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर एक फिल्म की तस्वीर साझा की है। तस्वीर में वह चारपाई पर लेटे नजर आ रहे हैं और उनके ऊपर कैमरा है।

उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, "इस प्यारे हैशैटग बीएई (कैमरा आइकॉन) को याद कर रहा हूं।"

जाहिर है कि अभिनेता फिल्मों की शूटिंग, कैमरा फेस करना याद कर रहे हैं। आखिरकार यह उनके लिए किसी भी चीज से पहले (बिफोर एनीवन एल्स-बीएइई) आता है।

फिल्मों की बात करें तो अभिनेता की झोली में 'दोस्ताना 2' और 'भूल भुलैया 2' जैसी फिल्में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन