1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करण जौहर ने कार्तिक आर्यन को भेजा 'मीठा' सरप्राइज, एक्टर ने कहा- 2 लाख रुपये में बेचूंगा!

करण जौहर ने कार्तिक आर्यन को भेजा 'मीठा' सरप्राइज, एक्टर ने कहा- 2 लाख रुपये में बेचूंगा!

 Written By: IANS
 Published : Mar 16, 2020 06:29 pm IST,  Updated : Mar 16, 2020 06:29 pm IST

कार्तिक आर्यन जल्द ही 'भूल भुलैया 2' और 'दोस्ताना 2' में नज़र आएंगे। 

kartik aaryan karan johar- India TV Hindi
कार्तिक आर्यन और करण जौहर

मुंबई: फिल्मकार करण जौहर ने अभिनेता कार्तिक आर्यन को आइसक्रीम से भरा एक बॉक्स भेजा, जो कि एक सरप्राइज था। वहीं अभिनेता ने मजाकिया लहजे में कहा कि वह आइसक्रीम का एक स्कूप 2,00,000 रुपये में बेचेंगे। 

कार्तिक ने रविवार की रात को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कि जिसमें वह आईसक्रीम से भरे बॉक्स को दिखा रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में कार्तिक ने लिखा, "मुझे करण जौहर के यहां एक आईसक्रीम पसंद आई थी और प्यार दर्शाते हुए उन्होंने कुछ आइसक्रीम मेरे घर भेज दी। मैं इसे प्रति स्कूप 2,00,000 रुपये के साथ जीएसटी लगा कर बेच रहा हूं।"

कोरोना वायरस : भूल भुलैया 2 की शूटिंग में टीम ने लगाए मास्क, कार्तिक आर्यन ने शेयर किया वीडियो

बता दें कि कोरोना वायरस के चलते फिल्मों की शूटिंग रोक दी गई है। ऐसे में कार्तिक अपनी फैमिली संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिखे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टेटस शेयर किया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन जल्द ही 'भूल भुलैया 2' कियारा आडवाणी और 'दोस्ताना 2' जाह्नवी कपूर संग काम करते नज़र आएंगे। पिछले महीने उनकी मूवी 'लव आज कल 2' रिलीज हुई थी, जिसमें सारा अली खान भी थीं। हालांकि, ये मूवी दर्शकों को खास पसंद नहीं आई।  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन