1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कुछ अलग लेकर आ रहे हैं कार्तिक आर्यन, आज करेंगे बड़ा धमाका, देखें Video

कुछ अलग लेकर आ रहे हैं कार्तिक आर्यन, आज करेंगे बड़ा धमाका, देखें Video

 Published : Jun 20, 2021 08:28 am IST,  Updated : Jun 20, 2021 08:28 am IST

कार्तिक आर्यन ने एक वीडियो शेयर किया है। इसे देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि वो अगली फिल्म में सुपरहीरो के रोल में नज़र आने वाले हैं।

kartik aaryan superhero teaser- India TV Hindi
कुछ अलग लेकर आ रहे हैं कार्तिक आर्यन, आज करेंगे बड़ा धमाका  Image Source : INSTAGRAM: KARTIKAARYAN

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन फिल्म से बाहर होने की वजह से सुर्खियों में थे। हालांकि, उनके पास कई और प्रोजेक्ट्स हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर नए प्रोजेक्ट की जानकारी दी है। इसको लेकर वो काफी एक्साइटेड हैं। 

कार्तिक आर्यन ने एक वीडियो क्लिप शेयर किया है। इसमें वो सुपरहीरो के रूप में दिखाई दे रहे हैं। हालांकि उनका चेहरा साफ दिखाई नहीं दे रहा है। इसके साथ ही अभिनेता ने बताया कि 20 जून यानि रविवार को 12 बजे फिल्म से जुड़ी खास डिटेल साझा करेंगे। 

अपनी तस्वीर शेयर कर कार्तिक आर्यन ने फैंस से पूछा - हैलो कौन?

इससे पहले कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो भी शेयर की थी। इसमें भी उनका चेहरा साफ दिखाई नहीं दे रहा है। वो अंधेरे में हैं। उन्होंने ओवरकोट पहना है और हाथ में कुछ पकड़ा हुआ है। इसके कैप्शन में एक्टर ने लिखा- 'आ रहा है कुछ अलग सा। अंदाजा लगाइये।'

इन पोस्ट को देखने के बाद फैंस का कहना है कि कार्तिक अगली फिल्म में सुपरहीरो के रोल में नज़र आने वाले हैं। 

गौरतलब है कि कार्तिक 'दोस्ताना 2' में नज़र नहीं आएंगे। हालांकि, उनके पास 'भुल भुलैया 2' और 'धमाका' है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन